Tuesday, October 13, 2026
Home Education गणतंत्र दिवस: स्कूल और कॉलेज के 100 मेधावी विद्यार्थी प्रधानमंत्री के साथ...

गणतंत्र दिवस: स्कूल और कॉलेज के 100 मेधावी विद्यार्थी प्रधानमंत्री के साथ देखेंगे परेड

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। शिक्षा मंत्रालय ने एक जानकारी सांझा करते हुए बताया कि कालेज और स्कूलों के 100 मेधावी छात्रों को प्रधानमंत्री बॉक्स से गणतंत्रता दिवस की परेड देखने का अवसर प्राप्त हुआ है। गौरतलब है कि अब स्कूलों और कॉलेजों के करीब 100 विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री के साथ परेड देखने का मौका मिला है।

Advertisements

मंत्रालय अधिकारी ने बताया कि इस परेड के लिए 100 छात्रों को चुना गया है जिनमें 50 स्कूलों के और 50 कालेजों के विद्यार्थी हैं। पता चला है कि विद्यार्थियों को परेड के बाद शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के साथ बातचीत करने का भी अवसर प्राप्त होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here