Sunday, November 1, 2026
Home Education एसएवी स्कूल में मनाया शॉवर और आइसक्रीम डे

एसएवी स्कूल में मनाया शॉवर और आइसक्रीम डे

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री आत्मानंद जैन सभा द्वारा संचालित एस ए वी जैन डे बोर्डिंग स्कूल में जैन शिक्षण निधि के प्रधान जीवन जैन के निर्देशानुसार किंडरगार्टन में आज रेन शॉवर डे मनाया जिसमें बच्चों ने पानी से सम्बंधित खेलों का लुफ्त उठाया | पानी सम्बन्धित खेलों का मज़ा लूटने की प्रसन्नता बच्चों के चेहरे पर साफ़ दिखाई दे रही थी | बच्चे सुबह घर से आते ही बहुत उत्साहित लग रहे थे| हाथों में रंग बिरंगे छाते लिए हुए बच्चों ने बारिश का भी आनंद लिया |बच्चे रंग बिरंगे स्विमिंग कॉस्ट्यूम में बहुत ही सुंदर लग रहे थे।बच्चों के चेहरे पर मुस्कान और खुशी देखते ही बनती थी।

Advertisements

साथ ही इसी दिन स्कूल परिसर में आइसक्रीम डे भी मनाया गया | जिसमें किंडरगार्टन के सभी बच्चों को आइसक्रीम खिलाई गई ।जैन शिक्षण निधि के प्रधान जीवन जैन ने बच्चों को बताया कि दुनिया भर में हर दिन कोई न कोई डे मनाया जाता है और खाने वाली किसी वस्तु को मिल बैठकर खाया जाए तो आपस में प्रेम तथा सामंजस्य बढ़ता है |आइसक्रीम डे और रेन शावर डे ने बच्चों के मन को बहुत आनंदित किया और यह दिन उनके लिए मीठी यादों से भर गया।इस अवसर पर प्रधान जीवन जैन ,सेक्रेटरी माणिक जैन, स्कूल डीन सुनीता दुग्गल ,प्रिंसिपल मनु वालिया के साथ समूह किंडरगार्टन स्टाफ उपस्थित था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here