Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर में 11 फरवरी को मनाया जाएगा...

गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर में 11 फरवरी को मनाया जाएगा बसंत उत्सव

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: पुष्पिंदर। इंडियन कल्चरल सोसायटी म्यूजिक एडं लिटरेचर की मासिक बैठक स्थानीय नारायण नगर होशियारपुर में सोसायटी के उपाध्यक्ष कुलविंदर सिंह जंडा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सोसायटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया। बैठक मेें सचिव दर्शन सिंह ने सोसायटी के कार्यो की समीक्षा एवं प्रगति रिपोर्ट पेश की।

Advertisements

बैठक में उपाध्यक्ष कुलविंदर सिंह जंडा ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 11 फरवरी को गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर में बसंत के अवसर पर आगाज उत्सव मनाया जा रहा है, जिसमें इंडियन कल्चरल सोसायटी से जुड़े संगीत एवं कला जगत की प्रसिद्ध हस्तियां भाग लेंगी। उन्होंने माहिलपुर कॉलेज के प्रिंसीपल डा. परविंदर सिंह एवं कॉलेज प्रबंधन का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह सोसायटी के लिए गर्व की बात है कि कॉलेज की तरफ से सोसायटी को इस उत्सव में खास तौर पर भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।

इस अवसर पर प्रसिद्घ गजल गायक गुरदीप सिंह, डॉ धर्मपाल साहिल, रंजीव तलवाड़, मोहन लाल कलसी, मेजर रघुवीर सिंह, तरलोक कुमार, अजीत सिंह जब्बल, मलकीत सिंह जौहल, गुरपाल सिंह सहोता भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here