Wednesday, October 21, 2026
Home Jammu & Kashmir राजौरी के गांव में देखे गए थे आतंकी, मुठभेड़ खत्म

राजौरी के गांव में देखे गए थे आतंकी, मुठभेड़ खत्म

जम्मू/राजौरी (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट-अनिल भारद्वाज: मुठभेड़ को लेकर अधिकारी बताया कि बुद्धल के गुंदाह-खवास गांव में कुछ आतंकी देखे गए थे। जानकारी मिलते ही एक पुलिस पार्टी तुरंत नारला गांव पहुंची और सेना को इसके बारे में सूचना दी गई। जब इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया तो आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। पुलिस, सेना और CRPF की संयुक्त टीम ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक के बाद एक कुल दो आतंकी को ढेर कर दिया गया।

Advertisements

उन्होंने बताया कि जो आतंकी मारे गए उसके पास से मिलने सामान, दवाइयों और जूतों से उसके पाकिस्तानी होने के सबूत मिले हैं। मुठभेड़ वाली जगह से रेनकोट और खाने-पीने की चीजों के अलावा और भी कुछ सामान बरामद हुआ है, जिससे ये समझा जा सकता है कि इन आतंकियों को जंगल में रहने की ट्रेनिंग दी गई थी। फिलहाल गांव में दूसरा आतंकी मौजूद था जो रुक रुक कर गोलाबारी कर रहा था उसे भी मार गिराया गया मारे गए आतंकी से हथियार व गोलाबारूद बरामद किया गया है। वहीं सेना अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान की हर न पाक हरकत को ठिकाने लगाने के लिए हम और हमारे जांबाज जवान तैयार हैं। अगर किसी भी क्षेत्र में कोई संदिग्ध दिखता है तो उसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस व सेना को दें। प्रेसवार्ता में पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here