भारतीय अखंडता के लिए बीजेपी द्वारा चलाया जा रहा मेरी माटी-मेरा देश अभियान: रणजीत खोजेवाल 

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़) गौरव मढ़िया। विरासती शहर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा गावं डैनविंड मंडल बेट क्षेत्र में मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत गांव के हर घर जाकर कलश में मिट्टी इकट्ठा की गई। भाजपा जिला अध्यक्ष, रणजीत सिंह खोजेवाल ने कहा कि अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्र के हर घर से मिट्टी और शहरी क्षेत्र के हर घर से एक चुटकी अक्षत कलशों में एकत्रित कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक गांव और शहरों में प्रत्येक वार्ड में 75 पौधे लगाकर अमृत वाटिका बनाई जा रही है। खोजेवाल ने बताया कि यह कार्यक्रम भारतीय अखण्डता का प्रतीक है।

Advertisements

शहर से लेकर गांव तक प्रत्येक घर की एक मुठ्ठी माटी कलश में एकत्रित की जा रही है। जिसके लिए प्रत्येक वार्ड में भाजपा कार्यकर्ताओं की टोली काम कर रही है। उन्होंने मेरी माटी-मेरा देश अभियान के उद्देश्य से गावं निवासिओं को अवगत कराया। उन्होंने कहा-भारत के प्रत्येक नागरिक पर अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी है। यह अभियान पर्यावरण के लिए अमृत साबित होने वाला है। उन्होंने बताया कि गांव और वॉर्डों में पंच प्रण की प्रतिज्ञा भी ली जाएगी। यह मिट्टी और अक्षत गांव से मण्डल, फिर जिला और क्षेत्र से होती हुई प्रदेश पहुंचेगी। प्रदेश भर से एकत्रित मिट्टी और चावल को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती से एक दिन पहले दिल्ली कर्तव्य पथ पर पहुंचाया जाएगा, जहां अमृत वाटिका बनाया जाएगा।

जिला अध्यक्ष खोजेवाल ने बताया कि बलिदानी, वीर वीरांगनाओं को सम्मान देने के लिए मेरी माटी-मेरा देश अभियान की शुरुआत की गई है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि गांव के एक सामान्य व्यक्ति को देश की माटी के महत्व को बताते हुए देश की माटी से जोड़ना है। इस अवसर जिला महासचिव एडवोकेट पीयूष मनचंदा,जिला महासचिव कपूर चंद थापर, सोशल मिडिया सेल के प्रदेश सह संयोजक विक्की गुजराल, जिला उपाध्यक्ष धर्मपाल महाजन, जिला सचिव अश्वनी तुली, मंडल अध्यक्ष बूटा बेट बलवंत सिंह बूटा, यूथ बीजेपी जिला प्रधान विवेक सिंह सनी बैंस, अनिल कुमार राजन,पलविंदर सिंह आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here