बूथ को मजबूत कर भाजपा एक बार फिर साल 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करेगी: खोजेवाल 

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़) गौरव मढ़िया। भाजपा के कार्यकर्ता निरंतर पार्टी को विजय का वरण करवाने के लिए काम कर रहे है। आगामी लोकसभा चुनाव में आप सभी अपने-अपने बूथ को मजबूत करें और यही पार्टी का मंत्र है जिसे लेकर सभी कार्यकर्ता को एकजुट होना होगा। यह बात भाजपा जिला प्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल ने कही। इस अवसर पर खोजेवाल ने प्रदेश भाजपा प्रधान सुनील जाखड़, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री मंथरी श्रीनिवासुलु, जिला प्रभारी राजेश हनी से विचर विमर्श कर भाजपा के प्रति बढ़िया सेवाएं निभाने पर भाजपा जिला उपप्रधान कपूर चंद थापर को जिला महासचिव नियुक्त किया।

Advertisements

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष खोजेवाल ने कहा केंद्र सरकार ने अनेक योजनाओं को लागू किया है, जिसका लाभ आमजन को मिल रहा है। कार्यकर्ता आमजन से जुड़े और उन्हें भाजपा और आम आदमी पार्टी के कार्यों में अंतर समझाएं। घर-घर संपर्क अभियान की चर्चा करते हुए खोजेवाल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक व्यापक संपर्क अभियान चलाकर घर-घर तक मोदी सरकार द्वारा किये गए लोक कल्याणकारी कार्यों और उपलब्धियों को पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक व्यापक संपर्क अभियान चलाकर घर-घर तक मोदी सरकार द्वारा किये गए लोक कल्याणकारी कार्यों और उपलब्धियों को पहुंचाना है। अभियान के तहत समाज के सभी वर्ग के लोगों को पार्टी से जोडऩे का काम करना है।

उन्होंने कहा कि संपर्क से समर्थन अभियान के तहत प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में समाज के विशिष्टजनों से संपर्क का अभियान हर हाल में पूरा करना है।खोजेवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। भाजपा संगठन के साथ आगे बढ़ती है। उन्होंने कहा कि चुनाव के अंतिम लड़ाई बूथ स्तर पर ही लड़ी जाती है। उन्होंने कहा कि बूथ को मजबूत कर भाजपा एक बार फिर साल 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करेगी। साल 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए एकजुट हो रहे विपक्ष पर तंज करते हुए खोजेवाल ने कहा कि साल 2014 में विपक्ष एक साथ था, तब भाजपा 282 सीटें जीती। साल 2019 में भी विपक्ष एकजुट था।तब भाजपा ने 303 सीटों पर जीत हासिल की। अब साल 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा इससे ज्यादा ही सीटें जीतने वाली है। इस अवसर जिला महासचिव एडवोकेट पीयूष मनचंदा, सोशल मिडिया सेल के प्रदेश सह संयोजक विक्की गुजराल, जिला उपाध्यक्ष धर्मपाल महाजन, जिला सचिव अश्वनी तुली, मंडल अध्यक्ष बूटा बेट बलवंत सिंह बूटा, यूथ बीजेपी जिला प्रधान विवेक सिंह सनी बैंस, अनिल कुमार राजन, पलविंदर सिंह आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here