पंजाब की 67वीं स्कूल खेल प्रतियोगिता में जीनियस स्कूल ने जीत की हासिल

रूपनगर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: ध्रुव नारंग। पंजाब की 67वीं स्कूल खेल प्रतियोगिता में जीनियस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के छात्रों ने भाग लेकर जीत हासिल की। स्कूल खेल प्रतियोगिता जोनल टूर्नामेंट जो कि मियापुर में 28 अगस्त से 30 अगस्त तक हुआ, में वालीबाल अंडर 14 लडक़ों ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, वॉलीबॉल अंडर 17 लडक़ों ने पहला स्थान प्राप्त किया, वॉलीबॉल अंडर 19 लडक़ों ने पहला स्थान प्राप्त किया कबड्डी अंडर 14 लडक़ों ने पहला स्थान प्राप्त किया। फिर स्कूल खेल प्रतियोगिता जिला स्तर पर नूरपुर बेदी और रोपड़ में दिनांक 8 सितंबर और 9 सितंबर को हुई।

Advertisements

वालीबाल अंडर 17 लडक़ों ने पहला स्थान प्राप्त किया यह प्रतियोगिता नूरपुर बेदी में हुई थी। बास्केटबॉल अंडर 17 लड़कियों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता रोपड़ में हुई थी। गतका अंडर-19 लड़कियों ने 6 स्वर्ण पदक हासिल किए। गतका अंडर 17 लडक़ों ने पांच स्वर्ण पदक, एक चांदी का पदक तीन कांस्य पदक हासिल किए। कराटे में छात्रों ने 12 स्वर्ण पदक 4 चांदी के पदक और 1 कांस्य पदक हासिल किया। स्कूल मैनेजमैंट सूबा भूपिंदर सिंह व गुणवंत कौर ने सभी खिलाडिय़ों व उनके कोच को बधाई दी। स्कूल निर्देशक गुरप्रीत माथुर व उप प्रिंसिपल भूपिंदर कौर ने लखबीर सिंह, गुरदीप सिंह, जतेंद्र कौर, सोनू, दलजीत कौर को बधाई देते हुए कहा कि आप सबके मार्गदर्शन व छात्रों की मेहनत की वजह से ही स्कूल ने यह सफलता हासिल की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here