वोटर सूचियों संबंधी 22 सितंबर तक लिए जाएंगे एतराज

होशियारपुर, (द स्टैलर न्यूज़): राज्य चुनाव आयोग पंजाब, चंडीगढ़ की हिदायतों के अनुसार जिला होशियारपुर में नगर पंचायत माहिलपुर के 13 वार्डों में आम चुनाव, नगर निगम होशियारपुर के वार्ड नंबर 6,7 व 27 में उप चुनाव, नगर कौंसिल हरियाना के वार्ड नंबर 11 और नगर कौंसिल उड़मुड़ के वार्ड नंबर 8 में उप चुनाव नवंबर माह के पहले पखवाड़े में होंगे। इन चुनावों के लिए वोटर सूचियों का ड्राफ्ट प्रकाशन 15 सितंबर 2023 को कर दिया गया है।

Advertisements

यह जानकारी देते हुए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(ग्रामीण विकास) बलराज सिंह ने कहा कि यदि किसी को भी इस ड्राफ्ट सूची में कोई एतराज हो तो नगर पंचायत माहिलपुर के एतराज उप मंडल मजिस्ट्रेट गढ़शंकर, नगर निगम होशियारपुर व नगर कौंसिल हरियाना के एतराज उप मंडल मजिस्ट्रेट होशियारपुर और नगर कौंसिल उड़मुड़ टांजा के एतराज उप मंडल मजिस्ट्रेट टांडा को दिए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि एतराज देने की आखिरी तिथि 22 सितंबर 2023 है और 6 अक्टूबर 2023 तक एतराजों का निपटारा करने के बाद वोटर सूचियों का अंतिम प्रकाशत 16 अक्टूबर 2023 को किया जाएगा।
                                                         

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here