
गढ़शंकर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि खेल हमें मानसिक और शारीरिक तौर पर मजबूत करते हैं, जैसे हमें बीमारियों के खिलाफ लड़ने के साथ-साथ नशे जैसी बुराइयों से डटकर मुकाबला करने की हिम्मत मिलती है। वह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित 14वें फुटबॉल टूर्नामेंट एवं इंटरस्टेट एथलेटिक मीट में बतौर मुख्य मेहमान शामिल होने के अवसर पर उपस्थित को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर सांसद तिवारी ने कहा कि खेल हमारे जीवन शैली का एक अभिन्न अंग है। यह न सिर्फ खुद को फिट रखने, बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को पूरा करने और नशे जैसी बुराइयों के खिलाफ लड़ने के लिए हमें ताकत प्रदान करते हैं। उन्होंने इतने बड़े स्तर पर टूर्नामेंट का आयोजन करने वाले शाहिद – ए – आजम भगत सिंह फुटबॉल क्लब और अन्य सहयोगी संस्थाओं को बधाई दी, जो खेलों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ युवा पीढ़ी का भी मार्गदर्शन कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने स्कूल के विकास हेतु 5 लाख रुपए की ग्रांट का चेक स्टाफ के सदस्यों भेंट किया। जहां अन्य के अलावा, प्रधान एडवोकेट जसवीर सिंह राय, पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी, गढ़शंकर बार एसोसिएशन के प्रधान पंकज कृपाल, चरण सिंह गिल यूएसए, मोहन सिंह तिहाड़ा पूर्व चेयरमैन मार्केट कमेटी गढ़शंकर, पवन भामीया भी मौजूद रहे।












