


ऊना/गगरेट (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना की तहसील घनारी के तहत पड़ते गांव पिरथीपुर में 20 नवंबर से 27 नवंबर तक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर पंडित सिकंदर पाल शास्त्री श्रद्धालुओं को कथा श्रवण करवाएंगे।

श्री बाबा योगेश्वर मंदिर (हट्टियां) में आयोजित होने वाली कथा के उपलक्ष्य में 20 नवंबर को बाद दोपहर 2 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी, जोकि दौलतपुर बई से कथा स्थान तक आएगी। 21 नवंबर से 26 नवंबर तक सुबह 7 से 10 बजे तक पूजन होगा और सायं 2 से 5 बजे तक कथा की जाएगी। 27 नवंबर को सुबह 8 से 10 बजे तक हवन होगा और इसके उपरांत कथा विश्राम एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। ग्राम निवासियों ने समस्त इलाका निवासियों से कथा में पहुंचने का आह्वान किया।
