
अरुणाचल (द स्टैलर न्यूज़), ज्योति गंगड़। अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनावों का नतीजा रविवार 2 जून को आया। अरुणाचल की 60 सीटों में से 46 सीटें जीतकर भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। दोनों राज्यों में 19 अप्रैल को एक चरण में वोटिंग हुई थी। राज्य में भाजपा का नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के साथ गठबंधन है।

नेशनल पीपुल्स पार्टी को 5 सीटें मिलीं। स्ष्ठस्न के मुख्यमंत्री रहे पवन कुमार चामलिंग ने दो सीटों से चुनाव लड़ा था और वे दोनों से हार गए। कांग्रेस-भाजपा को एक भी सीट नहीं मिली। पीएम मोदी ने कहा- धन्यवाद अरुणाचल प्रदेश। मोदी ने कहा कि मैं अरुणाचल भाजपा के कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद देता हूं। ये बताता है कि कैसे पूरे प्रदेश में लोगों से जुड़ा जाता है।












