Sunday, November 1, 2026
Home Politics पार्षद नीति तलवाड़ की देखरेख में मनाई स्वदेशी दीपावली

पार्षद नीति तलवाड़ की देखरेख में मनाई स्वदेशी दीपावली

niti

-सहभोज का किया गया आयोजन, वार्ड 4 में दिखी सौहार्द और अखण्ड भारत की तस्वीर-
होशियारपुुर। वार्ड 4 में पार्षद नीति तलवाड़ की देखरेख में दीपावली का त्यौहार पूर्ण रूप से स्वदेशी ढंग से मनाया गया। इस मौके पर कठुया (जम्मू-कश्मीर) के विधायक राजीव जसरौटिया व राज्य सभा सांसद अविनाश राय खन्ना मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। इस मौके पर समारोह को संबोधित करते हुए राज्य सभा सांसद अनिवाश राय खन्ना ने कहा कि त्यौहारों को मर्यादा से मनाया जाए तो यह समाज को जोडऩे वाले सिद्ध होते हैं। वहीं अगर इन्हें मर्यादा रहित मनाया जाए तो इनका स्वरूप ही खत्म होता है। इस दौरान विधायक रीजव जसरौटिया ने कार्यक्रम के आयोजन की सभी को बधाई देते हुए कहा कि पार्षद नीति तलवाड़ की अगुवाई में आयोजित यह कार्यक्रम समाज को जोडऩे का अनूठा प्रयास है, जोकि बेहद सरानीय है। उन्होंने कहा कि दीपावली के इस उत्सव में शामिल होकर उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला है और ऐसे कार्यक्रम जे.एंड के. में आयोजित किए जाने के प्रयास किए जाने जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि जे. एडं. के. में शांति बहाली के लिए वे ऐसे कार्यक्रमों को बढ़ावा देने की अपनी हर संभव कोशिश करेंगे। इस मौके पर मेहमानों का स्वागत करते हुए पार्षद नीति तलवाड़ ने कहा कि अपने पति संजीव तलवाड़ के कुशल मार्गदर्शन में दीपावली का पर्व पूर्ण स्वदेशी तरीके से मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्वदेशी कारीगरों (पटाखे व दीए इत्यादि बनाने वाले) के सहयोग से ही यह मेला संभव हो पाया है। जिसमें पटाखे बनाने वाले विशेष स्वदेशी कारीगर सहारनपुर से यहां पहुंचे हुए हैं। इस प्रकार उत्सव मनाने से प्रदूषण कम होता है और भाईचारक सांझ भी बढ़ती है। उन्होंने बताया कि मेले में जो भी पटाखे चलाए गए उनसे कम से कम धूआं होता है, जोकि पर्यावरण के लिए अच्छी बात है। इस मौके पर स्वदेशी कारीगरों ने आतिशबाजी करके सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम दौरान सहभोज का भी आयोजन किया गया। जिसमें सभी लोग अपने-अपने घरों से खाना बनाकर लाए हुए थे व उन्होंने एक स्थान पर बैठकर मिलजुल कर ग्रहण किया। इस मौके पर नारायण नगरवैल्फेयर सोसायटी के अध्यक्ष अशोक मेहर, विवेक सैनी गोल्डी, आशीष भारद्वाज, विकास तिवाड़ी, मोनिका चड्ढा, रेखा, मोनिका उप्पल, कृष्णा, कमलेश सैनी के अलावा बड़ी संख्या में मोहल्ला निवासी मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here