धार्मिक कार्यक्रम की आड़ में धर्म परिवर्तन गल्त:दिनेश कुमार

dinesh pappu-पर धार्मिक समागन रोकने का किसी को अधिकार नहीं-
होशियारपुर। किसी भी धार्मिक समागम को रोकने का किसी को भी अधिकार नहीं है, क्योंकि भारतीय संविधान के अनुसार देश के किसी भी धर्म से संबंधित हरेक व्यक्ति को अपनी धार्मिक भावनाएं उजागर करने का अधिकार प्राप्त है। उक्त शब्द बसपा नेता दिनेश कुमार पप्पू ने कहे। उन्होंने कहा कि धार्मिक सामगमों पर रोक नहीं होनी चाहिए, मगर धार्मिक समागम की आड़ में धर्म परिवर्तन नहीं करवाया जाना चाहिए। बसपा ने पप्पू ने कहा कि देश की सरकारों एवं धार्मिक संस्थाओं को इस संबंधी गंभीरता से सेच विचार करनी चाहिए कि आखिर कोई व्यक्ति अपना धर्म क्यों बदलता है। अगर किसी व्यक्ति को उसके सामाजिक, धार्मिक एवं आर्थिक हकों की प्राप्ति नहीं होती तो कोई व्यक्ति खुशी नाल धर्म बदलेगा। उन्होंने कहा कि होशियारपुर में होने वाले मसीही सतसंग के लिए पुलिस प्रशासन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करे ताकि शहर का माहौल शांतमयी व भाईचारक सांझ वाला बना रहे। इस मौके पर आकाश आदिया, संजीव कुमार लाडी, रंधावा सिंह, राजपाल सिंह, राकेश कुमार अटवाल, मनोहर सिंह, नवजोत सिंह, सुखवीर सिंह इत्यादि मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here