देश की जनता भाषण नहीं राशन और रोजगार चाहती है:विधायक अरोड़ा

conng1 copy

-कहा, बिहार में मोदी और शाह की हर चाल हुई फेल, पटाखे चलाकर और मिठाई बांटकर कांग्रेसियों ने मनाई खुशी-
होशियारपुर। जब से केन्द्र में मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार आई है देश की क्या हालत हो गई है यह बात सभी जानते व महसूस कर रहे हैं। बिहार चुनाव में मोदी की सभी चालें फेल साबित हुई हैं और जनता ने विकास के नारे को प्राथमिकता देते हुए राहुल गांधी, नितिश और लालू गठबंधन पर विश्वास जताते हुए विजयी बनाया है। जिससे सिद्ध हो गया है कि देश की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस ने सदैव विकास व देश हित को प्राथमिकता दी है। मोदी और शाह सांप्रदायिकता की आड़ में वोट हथियाना चाहते थे, मगर मगर जनता ने उन्हें सिरे से नकारते हुए मोदी के सभी हथकंडों को फेल कर दिया। उक्त बात जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा ने बिहार में कांग्रेस को मिली जीत की खुशी में लड्डू बांटते हुए कहे। विधायक अरोड़ा ने कहा कि केन्द्र ही नहीं बल्कि जिन प्रदेशों में भाजपा की राज्य सरकारें हैं या वे सरकार की सहयोगी है उन राज्यों की जनता भी बेहद दुखी हो चुकी है। पंजाब के हालातों पर ही नजर डालें तो सारी स्थिति स्पष्ट हो जाती है कि अकाली-भाजपा के राज में जनता किस तरह से महंगाई व अन्य अत्याचारों की चक्की में पिस रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सदैव ही जातिवाद और धर्म को हथियार बनाकर लोगों की भावनाओं से खेलते हुए सत्ता हथियाने का प्रयास किया है और अब जनता इनके बहकावे में न आकर कांग्रेस की नीतियों के साछ चलना पसंंद करने लगी है। हाल ही में पंजाब में राहुल गांधी के दौरे दौरान जनता से मिले अपार प्यार व सहयोग से यह साफ हो गया है कि पंजाब की जनता अकाली-भाजपा को सबक सिखाने का मन बना बैठी है। विधायक अरोड़ा ने कहा कि अकालियों की मनमर्जी के आगे भाजपा सत्ता सुख में सबकुछ भूल चुकी है और जनता यह बात समझ चुकी है कि भाजपा सिर्फ सत्ता सुख की भूखी है उसे जनता के दुख दर्द से कुछ लेना देना नहीं है। इसलिए लोग अब एक बार फिर से कांग्रेस पर विश्वास जताने लगे हैं। इसी का नतीजा है कि बिहार में कांग्रेस की सीटें बढ़ी हैं और लोगों ने पार्टी की नीतियों पर विश्वास जताया है। जनता भाषण नहीं रोजगार और राशन चाहती है, जो भाजपा सरकार मुहैया करवाने में असफल रही है। इस दौरान कांग्रेसियों ने पटाखे भी चलाए और पटाखे चलाने उपरांत विधायक अरोड़ा ने हाथ में झाड़ू पकड़ कर खुद सडक़ पर फैले पटाखों के खोल की सफाई की। इसमें अन्य कांग्रेसियों ने भी सहयोग किया। इस मौके पर पार्षद मोहन लाल पहलवान, सरवन सिंह, सुरिंदर शिंदा, रजनी ठाकुर, तीर्थ राम, कमल कटारिया, सुदर्शन धीर, परवीन सैनी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट राकेश मरवाहा, संजय चौधरी, युवा इंका विधानसभा अध्यक्ष नवप्रीत सिंह रिहल, मीडिया इंचार्ज सुमेश सोनी, ठाकुर परमवीर पम्मा, हरीश आनंद, परंजीत सिंह टिम्मा, रमेश डडवाल, सुभाष चंद्र भल्ला, जय प्रकाश शर्मा, कृपा सिंह, विनोद बोदी, हरभजन सिंह, जीत सिंह, राकेश कुमार बिट्टू, गौरव भाटिया, गुलशन राय, प्रदीप मरवाहा, मुकेश कुमार, परमजीत सिंह पम्मा, गोपाल शर्मा, पुनीत मरवाहा, दीपक, कृष्ण कुमार कोहली, परमवीर ठाकुर, हरि ओम मनोचा, जसवंत राय काला, संतोख सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here