युवा शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को बनाएं अपना मार्गदर्शक: डा. रमन घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला भाजपा की ओर से शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, शहीद राजगुरु व शहीद सुखदेव के शहीदे दिवस के उपलक्ष्य में जिला भाजपा कार्यलय में शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष डा. रमन घई ने भारत माता के महान सपूत भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश के इन महान वीर सपूतों की शहादत से प्रेरणा लेकर हम सभी कार्यकर्ताओं व देश निवासियों को देश हित में समर्पित होकर कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर डा. रमन घई ने कहा कि आज इन महान शहीदों की बदौलत ही हमें आजादी मिली तथा आज हम भारत वर्ष में पूरी आजादी के साथ अपना जीवन जी रहे है। उन्होंने कहा कि स. भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव ने यह जानते हुए भी जिस रास्ते पर वो भारत माता की सेवा करते हुए चल रहे है इसका इनजाम उनकी मौत ही है। तत्पश्चात भी हंसते हुए मौत की प्रवाह किए बगैर भारत माता के वीर सपूतों ने अपनी शहादत दी। इसके लिए आज सारा भारत वर्ष तथा आनी वाली पीढिय़ा इन शहीदों व इनके परिवारों की ऋणी रहेंगी। उन्होंने कार्यकर्ता को कहा कि हम सभी को भी इन शहीदों से प्रेरणा लेकर अपने-अपने क्षेत्र में भारत की खुशहाली व तरक्की के लिए काम करना होगा आज के दिन भारत माता का सिर ऊंचा करने के लिए हम लोगों द्वारा किए गए कार्य ही इन महान वीरों के लिए श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर भाजपा जिला सचिव एडवोकेट डी.एस. बागी, डी.एम. सिद्धू, उपाध्यक्ष कुलभूषण सेठी, सुरिंदर पराशर, विनय, सुभाष कुमार, मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा, एडवोकेट नवजिंदर बेदी, हरदीप लोगिया, कुलदीप राज, हरजिंदर डाडिया, मंडल महामंत्री डा. पंकज शर्मा, राज कुमार महिलांवाली, प्रमोद शर्मा, दीपक शारदा, जिला व्यापार सैल के अध्यक्ष विनय गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष हनी सूद, विवेक गोल्डी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अलोक, गौरव शर्मा, अरविंद ऐर, चेतन, अश्विनी छोटा, जसवीर जस्सी, मनोज मांटा, प्रदीप कुमार, यशू जैन, मुखी राम, राजेश जौली, मियंक शर्मा, रितविक शर्मा, राजीव कुमार, जसवीर सिंह, परमजीत सिंह, पवन कुमार आदि कार्यकर्ताओं ने भी शहीदों को अपने श्रद्धासुमन भेंट किए।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here