हरियाना पुलिस ने 272 ग्राम हैरोइन के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

हरियाना (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट- प्रीति पराशर। हरियाना पुलिस ने एक व्यक्ति को 272 ग्राम हैरोइन समेत गिरफ्तार करके बड़ी सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार पुलिस स्टेशन हरियाना के एएसआई सुशील कुमार जोकि पुलिस पार्टी के साथ टी प्वाइंट हरियाना के पास सरकारी अस्पताल में संदिग्धों व्यक्तियों की चैकिंग के संबंध में ढोलवाहा जा रहे थे तभी ढोलवाहा की ओर से एक तेज रफ्तार कार डीएल 4 सीएनई 0262 को आते देखा और उसे रुकने का इशारा किया।

Advertisements

पुलिस को देखकर उसने अचानक ब्रेक लगाया और पीछे मुडऩे लगा। पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उसका पता पूछा। उसने अपना नाम गुरप्रीत सिंह उर्फ बंटी पुत्र बहादुर सिंह निवासी जलोटा थाना दसूहा बताया। हैरोइन और एक कर्म कांटा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-61-85 के तहत मामला दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here