Saturday, October 24, 2026
Home National शांतुनु ने हरिद्वार में किया 3029 लावारिस मृत लोगों का श्राद्ध

शांतुनु ने हरिद्वार में किया 3029 लावारिस मृत लोगों का श्राद्ध

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा । मिशन लावारिस के बैनर तले हमीरपुर के शांतुनु ने शनिवार को सर्वपितृ  श्राद्ध के मौके पर 3029 दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए श्राद्ध किया। शांतुनु पिछले 28 वर्ष से हरिद्वार हर की पौड़ी ब्रह्म कुंड में लावारिस दिवंगत आत्माओं का श्राद्ध करते आ रहे हैं।  इसके अलावा शनिवार को ही 4 लावारिस लोगों की अस्थियों का विसर्जन भी गंगा जी में किया गया। 

Advertisements

शांतनु कुमार ने बताया कि  पिछले 28 वर्ष से वह इस कार्य में लगे हैं। हिमाचल में जहां कोई भी लावारिस शव की सूचना मिलने पर उस शव को जलाने के बाद  दिवंगत की अस्थियां अपने ही खर्च पर हरिद्वार गंगा जी में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार विसर्जित की जाती है। मिशन लावारिस ने कोरोना काल में भी सराहनीय कार्य किया। इस बार प्राकृतिक आपदा में कोई लोगों की जान चली गई। ऐसे में जिन शवों की शिनाख्त नहीं हुआ उन  की अस्थियां मिशन लावारिस की ओर से हरिद्वार गंगा जी में विसर्जन किया गया। शनिवार को 3029 दिवंगत आत्माओं का श्राद्ध, पिंडदान के साथ फलदान वस्त्र दान 11 ब्राह्मण को भोजन कराया गया। शांतनु अपनी कमाई का चौथाई हिस्सा इन धार्मिक कामों में खर्च करते हैं। कोई भी उनके मोबाइल नंबर 94196502 पर संपर्क करके लावारिस शव की सूचना उनको दे सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here