Friday, October 23, 2026
Home Chandigarh परिवहन मंत्री भुल्लर द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों पर सख़्ती

परिवहन मंत्री भुल्लर द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों पर सख़्ती

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार की सडक़ सुरक्षा और सडक़ीय नियमों की पालना के प्रति वचनबद्धता को दिखाते हुए पंजाब के परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने आज जालंधर और शहर के नज़दीकी तीन स्थानों पर बसों की चैकिंग की। कैबिनेट मंत्री की मौजूदगी में बिना दस्तावेज़ों या अधूरे दस्तावेज़ों के चल रही दो बसों को ज़ब्त करने समेत 21 बसों के अलग-अलग उलंघनाओं के लिए चालान किए गए। चालान की गईं बसों में दो सरकारी बसें भी शामिल हैं, जो अनाधिकृत रूट पर चल रही थीं।  

Advertisements

कैबिनेट मंत्री और उनकी टीम द्वारा राज्य की सडक़ों पर लोगों की सुरक्षा और बस चालकों द्वारा सडक़ीय नियमों की पालना सुनिश्चित बनाने के उद्देश्य से जालंधर बस स्टैंड के आस-पास, जालंधर-पठानकोट रोड पर किशनगढ़ और जालंधर-अमृतसर रोड पर करतारपुर में की गई चैकिंग के दौरान कुल 56 बसों की चैकिंग की गई। इस दौरान विजय बस सर्विस की बस नंबर एन.एल-02बी3020 को रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की अपेक्षित मंजूरी के बिना चलाए जाने के लिए 50,000 रुपए का भारी जुर्माना किया गया। खैहरा स्लीपजऱ् की बस नंबर यू.पी- 31टी3737 में क्षमता से अधिक यात्री होने के कारण 50,000 रुपए का चालान किया गया। इसके अलावा इंडो- कैनेडियन सर्विस की बस नंबर पी.बी-01सी9726 को पर्मिट नियमों का उल्लंघन करने के कारण 10,000 रुपए का जुर्माना किया गया।  

इसी तरह ट्रैफिक़ नियमों का उल्लंघन और अधूरे दस्तावेज़ों के कारण 18 प्राईवेट बसों के 2 लाख रुपए से अधिक के चालान काटे गए, जिनमें करतार बस की तीन बसें, पटियाला ऐक्सप्रैस और पटियाला हाईवेज की दो-दो और निझ्झर मिन्नी बस, प्रकाश बस, लिबड़ा बस, शेखूपुरा बस सर्विस, नरवाल बस, बाई जी ट्रांसपोर्ट, राजगुरू और मोहाली बस की एक-एक बस शामिल है, जबकि प्यार बस और करतार बस सर्विस की बिना दस्तावेज़ों के चल रही दो बसें मौके पर ही ज़ब्त की गईं। करतारपुर में चैकिंग के दौरान परिवहन मंत्री ने पंजाब रोडवेज़ की दो बसें ( नंबर पी.बी-08-ई.सी4529 और पी.बी-65-ए.टी0543) को अनाधिकृत रूट पर चलता पाया। यह बसें पुल के नीचे से जाने की बजाय पुल के ऊपर से गुजऱ रही थीं। दोनों बसों के चालकों के अनाधिकृत रूटों पर चलने के लिए चालान किए गए।  

सवारियों और अन्य राहगीरों की सुरक्षा को खतरे में न डालने की राज्य सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुए परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि बिना उचित दस्तावेज़ों और पर्मिटों के किसी भी बस को चलने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में औचक चैकिंग मुहिम को और तेज किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत की कि वह निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों के चालान काटें और इनको ज़ब्त करें। भुल्लर ने राज्य की सडक़ों पर चलने वाली सभी बसों द्वारा सडक़ीय नियमों की पालना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित बनाने के लिए राज्य सरकार के दृढ़ संकल्प होने का सख़्त संदेश देते हुए कहा कि लोगों के कल्याण के लिए नियमों को लागू करना अनिवार्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here