Sunday, October 25, 2026
Home Latest आजादी के बाद नरेंद्र मोदी ने ही महिला समाज का सम्मान बढ़ाने...

आजादी के बाद नरेंद्र मोदी ने ही महिला समाज का सम्मान बढ़ाने का किया कार्य : रिंपी शर्मा 

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़), गौरव मढ़िया। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष जयइंदर कौर द्वारा भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़,प्रदेश संगठन मंत्री मंथरी श्रीनिवासुलु एवं महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी  दयाल सोढ़ी के साथ विचार विमर्श करने के उपरांत जिला व प्रदेश कार्यकारणी का ऐलान किया। जिसमे विरासती शहर की ऊर्जावान भाजपा कार्यकर्ता व भाजपा की पूर्व जिला सचिव रिंपी शर्मा को भाजपा प्रदेश कार्यकारणी का सदस्य नियुक्त किया गया। इसी तरह मोदी बिर्गेड के राष्ट्रिय अध्यक्ष रोशन राणा ने रिंपी शर्मा को मोदी बिर्गेड महिला विंग का प्रदेश प्रधान नियुक्त किया है।रिंपी शर्मा ऊर्जावान और संगठनात्मक गतिविधियों की पूरी जानकारी रखते है इनकी नियुक्ति से भाजपा का महिला मोर्चा संगठन और मजबूत होगा। गौरतलब है की रिंपी शर्मा पहले भी भाजपा में सक्रिय हो कर कार्य कर रही है और रिंपी शर्मा का शहर की सामाजिक, धार्मिक और मंदिर कमेटिओ में काफी मजूबत पकड़ है व रिंपी शर्मा शहर हर सामाजिक, धार्मिक कार्य में बढ़ चढ़ कर भाग लेती है।

Advertisements

जिसका लाभ भाजपा को आने वाले 2024 के चुनावो में जरूर मिलेगा। इस अवसर पर रिंपी शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मेरी प्राथमिकता पार्टी का जनाधार बढ़ाने के साथ साथ महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करना है।रिंपी शर्मा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभूतपूर्व प्रयास का परिणाम है। प्रधानमंत्री का यह कदम महिलाओं की राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में अटल बिहारी वाजपेयी ने महिला आरक्षण पारित कराने का प्रयास किया था। लेकिन, विपक्षी दलों के रोड़ा अटकाने के कारण संभव नहीं हो पाया। इसीलिए पीएम मोदी ने इसके लिए विशेष सत्र बुलाया और लोकसभा, विधानसभा में 33 फीसदी महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित कर दिया।

उन्होंने कहा कि अब महिला मोर्चा की पदाधिकारियों,जनप्रतिनिधियों और भाजपा के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वह महिला मतदाताओं के पास उनसे जुड़ी इस उपलब्धि को लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से पहली बार नरेंद्र मोदी ने ही महिला समाज का सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है। नरेंद्र मोदी ने आजादी के बाद से पहली बार महिला समाज का सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य राजेश पासी, प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य उमेश शारदा, प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य शाम सुंदर अग्रवाल, पूर्व प्रदेश कार्यकारणी सदस्य यग दत्त ऐरी जिला प्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल, जिला महासचिव एडवोकेट पियूष मनचंदा, जिला महासचिव कपूर चंद थापर, जिला उपप्रधान अश्वनी तुली, यूथ भाजपा हिला प्रधान सन्नी बैंस सहित सभी भाजपा नेताओ ने रिंपी शर्मा कि इस नियुक्ति का सवागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here