होशियारपुर दशहरा महोत्सव का हिस्सा बनकर मुख्यमंत्री ने बढ़ाया शहर का मान: ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, (द स्टैलर न्यूज़): कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने होशियारपुर के दशहरा महोत्सव में मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के आने व होशियारपुर के विकास के लिए उनकी ओर से की गई घोषणाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि होशियारपुर के इतिहास में पहली बार कोई मुख्यमंत्री दशहरा महोत्सव में शामिल हुआ है। उन्होंने कहा कि इस पावन अवसर पर शामिल होकर मुख्य मंत्री ने होशियारपुर का मान बढ़ाया है, जिसके लिए होशियारपुर वासी उनका ह्रदय से आभार व्यक्त करते हैं।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब न सिर्फ दशहरा महोत्सव में शामिल हुए बल्कि उन्होंने होशियारपुर के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। उन्होंने कहा कि दशहरे के पावन त्यौहार के दिन मुख्य मंत्री ने अलगे वर्ष से होशियारपुर के सरकारी मैडिकल कालेज की कक्षाएं शुरु करने की घोषणा की, जो न सिर्फ शहर वासियों बल्कि जिला वासियों के लिए बहुत ही सुखद समाचार है। इसके अलावा मुख्य मंत्री ने होशियारपुर के सौंदर्यीकरण को लेकर अन्य कई प्रोजैक्ट शुरु करने की बात कही है, जिससे होशियारपुर की नुहार बदल जाएगी।
ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि होशियारपुर की दशहरा ग्राउंड को और बेहतर बनाने के लिए भी मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं और अगले वर्ष होशियारपुर का दशहरा और भव्य ढंग से मनाया जाएगा और लोगों के बैठने के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि  होशियारपुर में सभी एकजुट होकर एक दशहरा मनाते हैं, जिसका मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने विशेष तौर पर जिक्र किया और उत्तर भारत के सबसे बड़े दशहरे का हिस्सा बन कर ख़ुद को सौभाग्यशाली महसूस किया। कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने होशियारपुर वासियों, श्री राम लीला कमेटी व जिला प्रशासन को भी इस भव्य आयोजन के लिए बधाई दी है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here