दशहरा महाउत्सव के अंतिम दिन राम लीला कमेटी ने भगवान राम के राज तिलक का किया मंचन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भगवान राम जी की शोभायात्रा श्री सनानत धर्म सभा सीनियर सैकेंडरी स्कूल गौशाला बाजार से मनमोहक झांकियों के साथ शुरू हुई और शहर के मुख्य बाजारों से होती हुई दशहरा मैदान पहुंची। शोभायात्रा में शहर की भजन मंडलियों ने भगवान श्रीराम की महिमा का गुणगान किया। इस मौके पर भगवान राम, सीता माता, लक्ष्मण और बजरंगवली समेत अन्य स्वरूप सजे हुए थे। राम लीला मैदान में एक बहुत बड़ा राम भवन की स्टेज लगाई हुई थी। जिसमें लुधियाना के प्रसिद्ध भजन गायक भाई सुनील रावत, पंडित प्रिया ब्रत शास्त्री और पंडित सुरजीत शास्त्री जी ने भगवान राम के भजन गाए श्रद्धालुओं को निहाल कर थे। इस दौरान भगवान राम जी पर तिलक महर्षि वशिष्ट मुनि जी ने किया। राज तिलक के बाद बैंड बाजों की धुनों के साथ स्वागत किया।

Advertisements

इसके बाद जिन्होंने भी राम लीला मेला सफल बनाने में सहयोग दिया उनका कमेटी द्वारा सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष गोपी चंद कपूर ने अपने संबोधन में जिला प्रशासन, सभी राम लीला कमेटी के सदस्यों, सभी राजनीतिक दलों, सभी धार्मिक संगठनों, रावण पार्टियों, राम सेवक दल, सभी हनुमान पार्टियों का दिल की गहराईयों से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यदि यह सहयोग नहीं करते है तो यह उत्तर भारत का सबसे बड़ा मेला सफल नहीं होता। इस अवसर पर प्रसाद की सेवा अशोक तारा एवं विजय दत्ता ने की।

इस अवसर पर अध्यक्ष गोपी चंद कपूर, चेयरमैन शिव सूद, मुख्य सचिव प्रदीप हांडा, डा. बिंदु सार शुक्ला, संजीव ऐरी, राकेश सूरी, कमल वर्मा, राजिंदर मोदगिल, राकेश डोगरा, तरसेम मोदगिल, नरोत्तम शर्मा, अरुण गुप्ता, दीपक शारदा , रघुवीर बंटी, कुणाल चतुर्थ, वरुण कंठ, कपिल हांडा, हरीश आनंद, मनोहर लाल जैरथ, शम्मी वालिया, सुशील पडियाल, कृष्ण गोपाल मोदगिल, मनोज दत्ता, आनंद, अजय जैन, शिव जैन, शुभंकर शर्मा, सुभाष गुप्ता, छोटा अश्वनी, पंडित दर्शन लाल काका, विनोद पसान एवं बड़ी संख्या में श्रोतागण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here