निशानेबाज़ अर्जुन बबूटा ने पैरिस ओलम्पिक्स के लिए किया क्वालीफायी  

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़): पंजाब के उभरते निशानेबाज़ अर्जुन बबूटा ने अगले साल पैरिस में होने वाले ओलम्पिक खेलों के लिए क्वालीफायी कर लिया। अर्जुन ने आज दक्षिण कोरिया में चल रही एशियन निशानेबाज़ी चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर राइफल के टीम वर्ग में स्वर्ण और व्यक्तिगत मुकाबले में रजत पदक जीतकर यह उपलब्धि हासिल की। पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने अर्जुन बबूटा को इस उपलब्धि के लिए मुबारकाबाद देते हुए कहा कि यह पंजाब के लिए गर्व की बात है कि अब तक पैरिस ओलम्पिक्स का कोटा हासिल करने वाले 10 भारतीय निशानेबाज़ों में अर्जुन बबूटा तीसरा पंजाबी है। इससे पहले सिफत कौर समरा और राजेश्वरी कुमारी ने ओलम्पिक्स के लिए क्वालीफायी किया है। भारतीय हॉकी टीम भी एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर सीधा क्वालीफायी हो गई है, जिस टीम में कप्तान हरमनप्रीत सिंह समेत 10 पंजाबी खिलाड़ी हैं।  

Advertisements

मीत हेयर ने मोहाली में रहते वाले जलालाबाद में पले-बढ़े अर्जुन बबूटा को अगले मुकाबलों के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि छोटी उम्र के इस निशानेबाज़ ने पिछले साल विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर बनाई गई नयी खेल नीति के अंतर्गत ओलम्पिक खेलों के लिए क्वालीफायी करने वाले पंजाब के खिलाडिय़ों को तैयारी के लिए राज्य सरकार 15 लाख रुपए प्रति खिलाड़ी देगी।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here