Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur महाग्रंथ श्री रामायण की रचना कर भगवान वाल्मीकि जी ने सनातन धर्म...

महाग्रंथ श्री रामायण की रचना कर भगवान वाल्मीकि जी ने सनातन धर्म को दिखाई नई रोशनीः खन्ना

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रामायण रचयता भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस पर भाजपा के पूर्व सांसद व हिमाचल प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने शोभायात्रा में शामिल होकर भगवान वाल्मीकि जी की महिमा का गुणगान किया। इस अवसर पर खन्ना ने कहा कि महार्षि भगवान वाल्मीकि जी ने महाग्रंथ श्री रामायण की रचना कर श्री सनातन धर्म को जो रोशनी दिखाई उसके लिए हर हिन्दू भगवान वाल्मीकि जी का ऋणि है।

Advertisements

श्री रामायण हमें आदर्श जीवन जीने की देती है शिक्षाः डा. रमन घई

भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस पर निकाली गई शोभायात्रा में समूह भक्तों को बधाई देते हुए कहा कि हम सभी को भगवान वाल्मीकि जी के दिखाए रास्ते पर चलकर समाज में फैली बुराईयों को दूर करना होगा। भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस पर भाजपा स्पोर्टस सैल पंजाब के अध्यक्ष डा. रमन घई ने सभी देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि आज महार्षि वाल्मीकि जी द्वारा रचित रामायण हम सभी  को समाज में एक आदर्श जीवन जीने की शिक्षा देती है तथा हम सभी को भगवान वाल्मीकि जी की दी शिक्षाओं को ग्रहण कर समाज में फैली बुराईयों को दूर करना चाहिए।

इस अवसर पर विपन गब्बर प्रधान, अश्वनी, कुलभूषण सेठी, जसवीर सिंह, नरेश कोच, एडवोकेट डीएस बागी, मनोज शर्मा, पंकज शर्मा आदि ने भी सभी देशवासियों को भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस की बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here