नौजवानों को दिवाली का तोहफ़ा, 1450 पुलिस कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी 

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान ने नौजवानों को दिवाली का तोहफ़ा देते हुए राज्य में 1450 पुलिस कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए मंजूरी दे दी है।  

Advertisements

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि रंगला पंजाब के सपने को साकार करने के लिए नौजवान अहम भूमिका निभाएंगे और इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए उनकी सरकार द्वारा नौजवानों के लिए सरकारी नौकरियों में भर्ती के रास्ते खोले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन 1450 पुलिस कर्मचारियों में से 50 इंस्पेक्टर, 150 सब-इंस्पेक्टर, 500 सहायक सब-इंस्पेक्टर (ए.एस.आई.) और 750 हैड-कॉन्स्टेबल भर्ती किए जाएंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य यह सुनिश्चित बनाना है कि नौजवान राज्य के सामाजिक- आर्थिक विकास में बराबर के हिस्सेदार बनें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अब तक 37,683 नौजवानों को सरकारी नौकरियाँ दी हैं। उन्होंने कहा कि यह एक रिकॉर्ड है क्योंकि सरकार ने इस भर्ती मुहिम को केवल 18 महीनों में पूरा किया है, जबकि पिछली सरकारों ने अपने पूरे कार्यकाल के दौरान इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह मुहिम आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी, जिससे और नौजवानों को भी राज्य सरकार का हिस्सा बनने का अवसर मिलेगा।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस में 1450 पुलिस कर्मचारियों की भर्ती से जि़ला स्तर पर पुलिस फोर्स का कामकाज और अधिक सुचारू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अहम पहल राज्य में कानून-व्यवस्था को कायम रखने के साथ-साथ समाज विरोधी तत्वों से निपटने में भी और अधिक सहायक होगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार अधिक से अधिक नौजवानों को भर्ती करने के अलावा बुनियादी ढांचे को वैज्ञानिक राह पर अपग्रेड करके पंजाब पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए प्रतिबद्ध है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here