मोगा(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: नरेश कौड़ा। श्री माता वैष्णों देवी जी के परम भगत डाक्टर अनिल शर्मा गुरु ने मां वैष्णो देवी जी का प्रचार करते वक्त बताया कि इंसान के सबसे पहले गुरु उसको जन्म देने वाले माता पिता है। जिस घर में माता-पिता का सम्मान नहीं होता उस घर पर किसी भी देवी-देवता की कृपया नहीं होती और इंसान परमात्मा की भक्ति और सही रास्ते पर चलने के लिए गुरु धारण करता है। डाक्टर अनिल शर्मा गुरु जी ने बताया नारी को ही मां वैष्णो देवी का रूप बताया गया है।
घरों में जितनी भी नारी है सभी उस मां वैष्णो देवी जी का रूप है और हमें नारी का सम्मान करना चाहिए। जब-जब भी मां वैष्णों देवी ने अपने भक्तजन को दर्शन दिए है तो एक छोटी सी कन्या के रुप में दिए है। इस अवसर पर कानपुर के बीजेपी पार्टी के विधायक संतोष, व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमित यादव, पिंटू गुप्ता, पार्षद घनश्याम गुप्ता, राहुल गुप्ता, दिपांशु गुप्ता, राम बहादुर गुप्ता, रमाकांत, नंद किशोर, ममता यादव, सीमा शर्मा, सुमन शर्मा, निर्मला गुप्ता आदि मौजूद रहे।