Tuesday, October 20, 2026
Home Himachal परनाली टीम ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट, समाजसेवी विजय बहल ने बांटे पुरस्कार, टाइगर...

परनाली टीम ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट, समाजसेवी विजय बहल ने बांटे पुरस्कार, टाइगर क्लब को दिए 3100 रुपए

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा । हमीरपुर जिला के तहत पड़ते पोहंज में मंगलवार को टाइगर क्लब ऊटपुर द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेवी और भाजपा नेता विजय बहल ने शिरकत की।  उन्होंने इस मौके पर टाइगर क्लब को प्रोत्साहन राशि के रूप में 31 सौ रुपए दिए। उन्होंने क्लब द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की ।

Advertisements

पोहंज के ग्राउंड में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में परनाली और ऊटपुर टीम के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें टीम परनाली ने बल्लेबाजी करते हुए कुल 65 रन बनाए। वहीं ऊटपुर टीम को 66 रन का लक्ष्य दिया गया, लेकिन ऊटपुर टीम 59 रन ही बना पाई, जिसके साथ परनाली टीम ने अपनी जीत दर्ज की। वहीं मुख्य अतिथि विजय बहल ने विजेता टीम को 9000 रुपए इनाम राशि भेंट की। वहीं रनरअप रही ऊटपुर टीम को 7000 रुपए राशि इनाम के तौर पर दी गई। वहीं, इस दौरान कैप्टन संजीव कुमार, सूबेदार विजय चौहान ग्राम केंद्र अध्यक्ष ऊटपुर, महेंद्र सिंह बूथ अध्यक्ष ऊटपुर,  वार्ड मेंबर ऊटपुर, प्रकाश चंद पार्टी कार्यकर्ता, शास्त्री लक्की शर्मा उपस्थित  रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here