Tuesday, October 27, 2026
Home Himachal भाजपा बताए: शराब माफिया के सरगने कौन: कांग्रेसी

भाजपा बताए: शराब माफिया के सरगने कौन: कांग्रेसी

हमीरपुर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। एक पार्षद के पास से अवैध शराब बरामद होने के मामले में बेवजह विधायक राजेंद्र राणा पर छींटाकशी कर रहे भाजपा के नेताओं पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा है कि इस संकट की घड़ी में भी भाजपा के लोग बेवजह अनापशनाप मुद्दे तलाश रहे हैं जोकि शर्मनाक होने के साथ उनकी घटिया मानसिकता का परिचायक भी है।

Advertisements

कहा, अनाप-शनाप ब्यानबाजी से परहेज न किया तो सारी परतें उधेड़ेगी कांग्रेस

सुजानपुर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन ज्योति प्रकाश, जोगिंद्र ठाकुर व लेखराज ठाकुर सरीखे वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि आरोप लगाने वाले भाजपा नेता बताएं कि जिस व्यक्ति को निशाना बनाकर कांग्रेस पर कीचड़ उछालने का प्रयास किया जा रहा है, वो 6 माह पहले किस पार्टी में था।भाजपा पदाधिकारी यह भी स्पष्ट करें कि सुजानपुर व आसपास के क्षेत्र में शराब के सरगना भाजपा के कौन लोग हैं।कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि अवैध शराब कहां से आई, इसका पुलिस प्रशासन पता लगाए, ताकि अवैध शराब के तस्कर गिरफ्त में आएं जिन्होंने सुजानपुर क्षेत्र का माहौल बिगाड़ दिया है।उन्होंने भाजपा के पदाधिकारियों को नसीहत भरे लहजे में कहा कि अगर इन घटिया हरकतों से भाजपा के लोग बाज न आए तो कांग्रेस शराब तस्करों की ऐसी परतें उधेड़ेगी जिससे कि भाजपा की गोदी में बैठे लोग बेनकाब भी होंगे और भाजपा पदाधिकारियों की ऐसी नींद भी उड़ेगी कि कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे।उन्होंने कहा कि इससे पहले पटलांदर में भी अवैध शराब बरामद हुई है तो दूध का दूध और पानी का पानी हो कि शराब के 2 नंबर के गोरखधंधे में कौन लोग संलिप्त हैं तथा अवैध शराब की सप्लाई कौन लोग कर रहे हैं।-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here