Sunday, October 11, 2026
Home Hoshiarpur आढ़तियों व बड़े किसानों से अपील, कूपन संबंधी छोटे किसानों को दी...

आढ़तियों व बड़े किसानों से अपील, कूपन संबंधी छोटे किसानों को दी जाए प्राथमिकता: जिलाधीश

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि जिले की मंडियों में निर्विघ्न गेहूं की खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक अलग-अलग एजेंसियों की ओर से 26479 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद कर ली गई है। उन्होंने बताया कि पनग्रेन की ओर से 6881 मीट्रिक टन, मार्कफैड की ओर से 4358, पनसप की ओर से 6296, पंजाब स्टेट वेयर हाउस कार्पोरेशन की ओर से 3672 व एफ.सी.आई. की ओर से 5146 मीट्रिक टन व प्राइवेट व्यापारियों की ओर से 126 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है।

Advertisements

अपनीत रियात ने जहां खरीद एजेंसियों को गेहूं की खरीद सुचारु ढंग से करने के निर्देश दिए, वहीं संबंधित अधिकारियों को 48 घंटों में लिफ्टिंग यकीनी बनाने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि गेहूं की खरीद कूपन सिस्टम के माध्यम से की जा रही है व मंडी बोर्ड की ओर से गेहूं लाने वाली ट्रालियों के लिए कूपन जनरेट किए जा रहे हैं, जो आढ़तियों के माध्यम से किसानों तक पहुंचाए जा रहे हैं। उन्होंने जिला मंडी अधिकारियों को हिदायत की कि निश्चित तिथि से पहले ही आढ़तियों के माध्यम से किसानों को कूपन पहुंचाने यकीनी बनाए जाएं। उन्होंने आढ़तियों व बड़े किसानों को अपील करते हुए कहा कि कूपन संबंधी छोटे किसानों को अधिक से अधिक प्राथमिकता दी जाए।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए जिला कंट्रोल रुम भी स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि किसान किसी भी तरह की जानकारी या शिकायत के लिए कंट्रोल रुम के नंबर 01882-22663 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मंडियों में जहां सुचारु ढंग से गेहूं की खरीद की जा रही है, वहीं कोविड-19 के प्रभाव को फैलने से रोकने के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक दूरी बरकरार रखने के अलावा किसानों व मजदूरों के लिए मास्क व सैनेटाइजर के अलावा रोगाणु मुक्त छिडक़ाव को लगतार यकीनी बनाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here