Sunday, October 11, 2026
Home Hoshiarpur छबील व लंगर लगाकर पूर्व मंत्री स्व. नरेश ठाकुर के जन्मदिन पर...

छबील व लंगर लगाकर पूर्व मंत्री स्व. नरेश ठाकुर के जन्मदिन पर भेंट की श्रद्धांजलि

होशयारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व मंत्री स्व. नरेश ठाकुर के जन्मदिन पर उनकी याद में परिवार व उनके जानकारों की तरफ से छबील एवं लंगर लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि भेंट की गई। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी डा. कुलदीप नंदा, पूर्व चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट एडवोकेट राकेश मरवाहा, रजनीश टंडन, रोहित जोशी, ठाकुर नरवीर सिंह नंदी, ठाकुर जुगल किशोर, यूके से संदीप सोनी तथा रघु टंडन ने विशेष तौर से पहुंचकर छबील व लंगर में सेवा की और डा. नरेश को याद करते हुए उनके राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन से जुड़ी यादों को सांझा किया।

Advertisements

इस मौके पर डा. नंदा व एडवोकेट मरवाहा ने कहा कि एक जुझारु एवं कर्मठ कांग्रेसी के रुप में ही नहीं बल्कि समाज के सच्चे सेवक के रुप में भी स्व. नरेश ठाकुर को याद किया जाता है। इस मौके पर स्व. ठाकुर की बेटी एकता ठाकुर ने बताया कि वह एडवोकेट हैं व उन्होंने लोगों से अपील की कि वह अगर उन्हें किसी तरह की कानूनी सहायता की जरुरत पड़े तो वह उनकी सेवा में सदेव तत्पर मिलेंगी। इस अवसर पर स्वय ठाकुर की बेटियां दिपाली ठाकुर, शिवाली ठाकुर, एकता ठाकुर, नेहा भंडारी तथा दामाद विशाल जसवाल, विशाल सिंह ठाकुर, अंकुश भंडारी के अलावा शफाक, रिया जसवाल, दिग्विजय सिंह ठाकुर, रुद्रा भंडारी, विश्व प्रताप सिंह एवं माहिरा भंडारी, प्रिं. राम मूर्ति शर्मा एवं दिनकर कपिला सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here