Monday, October 26, 2026
Home National हमीरपुर में महिला नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप शुरू

हमीरपुर में महिला नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप शुरू

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। महिलाओं की 28वीं सीनियर नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप के ग्रुप-एफ के मुकाबले मंगलवार को यहां अणु स्टेडियम में आरंभ हो गए। इनमें हिमाचल प्रदेश, भारतीय रेलवे, बिहार, अंडमान निकोबार और महाराष्ट्र की टीमें भाग ले रही हैं। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार एवं हिमाचल प्रदेश फुटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील शर्मा बिट्टू ने इस प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।

Advertisements

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को पहली बार महिलाओं की सीनियर नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप की मेजबानी का गौरव प्राप्त हुआ है। खेलों के प्रति मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की दूरदर्शी सोच के कारण यह संभव हो पाया है। 

सभी प्रतिभागी टीमों, मैच अधिकारियों तथा फुटबाल एसोसिएशन के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने विश्वास जताया कि हमीरपुर में राष्ट्रीय स्तर का यह आयोजन बहुत ही सफल साबित होगा तथा आने वाले समय में विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए हमीरपुर एक आदर्श आयोजन स्थल के रूप में उभरेगा। 

उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से हिमाचल प्रदेश में बड़े पैमाने पर फुटबाल को बढ़ावा मिलेगा और विशेषकर प्रदेश की महिला फुटबाल खिलाड़ियों को अच्छा एक्सपोज़र मिलेगा। चैंपियनशिप के पहले मैच में महाराष्ट्र की टीम ने अंडेमान-निकोबार को 25-0 से रौंद दिया। जबकि, दूसरे मैच में बिहार ने मेजबान हिमाचल प्रदेश को 5-0 से हराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here