Monday, October 12, 2026
Home Himachal श्री राधे श्याम मंदिर में देव उठायनी एकादशी पर तुलसी विवाह का...

श्री राधे श्याम मंदिर में देव उठायनी एकादशी पर तुलसी विवाह का किया आयोजन

गगरेट (द स्टैलर न्यूज़)। गगरेट के श्री राधे श्याम मंदिर पर देव उठायनी एकादशी पर धूमधाम से तुलसी विवाह का आयोजन किया गया। वीरवार सुबह से ही महिलाओं ने पूजा की सामग्री एकत्रित की, घरों में तुलसी के पौधे का पूजन भी किया गया। कई स्थानों पर सामूहिक रूप से तुलसी माता की विशेष पूजा अर्चना के साथ तुलसी विवाह संपन्न कराया गया।

Advertisements

मंदिर के मुख्य पुजारी सोनू शर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय तुलसी विवाह महोत्सव का आयोजन हुआ। जिसमें बुधवार को हल्दी मेहंदी की रस्म अदा हुई, साथ ही वीरवार को देवउठायनी एकादशी के सुअवसर पर महिलाएं सजधज कर श्री राधाकृष्ण मंदिर पहुंची और शालीग्राम जी की बारात में शामिल हुई। बारात नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई ग्राम पंचायत पंजोड़ा में पहुंची। जहा श्रद्धालुओ द्वारा विधिवत रूप से भगवान शालिग्राम व तुलसी माता का पाणिग्रहण करवाया गया। तुलसी विवाह की शुरुआत भगवान कृष्ण और मां तुलसी वर-कन्या पक्ष के प्रायोजन संकल्प से हुई।

मंदिर के मुख्य पुजारी पं. सोनू ने भगवान गणपति, मां तुलसी और भगवान कृष्ण की पूजा की। वर और कन्या पक्ष के प्रायोजकों ने मां तुलसी और भगवान कृष्ण को वस्त्र और अलंकार अर्पित करने के बाद बाद में कन्या दान संकल्प का प्रदर्शन किया। इसके बाद, जयमालाओं का आदान-प्रदान और मंगलिका सूत्रम बांधना सभी वैदिक मंत्रों का उच्चारण करके और सभी वैदिक अनुष्ठानों का पालन करके किया गया।

जिसमे गगरेट क्षेत्र से वर पक्ष की ओर से आए हुए सभी बारातियों का ग्राम पंचायत पंजोड़ा के स्थानियो द्वारा स्वागत किया गया व इस मौके पर सभी वारतियो व आए हुए सभी प्रभु भक्ति के लिए विभिन्न व्यंजनों के साथ हिमाचली धाम का भी आयोजन किया गया था। जिसमें बड़ी संख्या में शामिल होकर झूमते भक्तों की श्रद्धा देखते ही बन रही थी। तुलसी के पौधे का दुल्हन की तरह श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुगण उपस्थित रहे भगवान के इस पाणिग्रहण संस्कार के साक्षी बन भगवान का आशीर्वाद ग्रहण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here