Monday, October 12, 2026
Home Chandigarh अल्पसंख्यक आयोग ने क्रिसमस के त्योहार के मद्देनज़र चर्चों की सुरक्षा के...

अल्पसंख्यक आयोग ने क्रिसमस के त्योहार के मद्देनज़र चर्चों की सुरक्षा के लिए डीजीपी के साथ की मीटिंग

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब अल्पसंख्यक आयोग के मैंबर डा. सुभाष थोबा ने डी. जी. पी. लॉ एंड आर्डर अर्पित शुक्ला के साथ आज आगामी क्रिसमस के पवित्र त्योहार और इस सम्बन्धी निकाली जाने वाली शोभा यात्राओं की सुरक्षा के लिए चंडीगढ़ में मुलाकात की। अल्पसंख्यक आयोग के मैंबर डा. सुभाष थोबा ने मीटिंग के दौरान कहा कि क्रिसमस का पवित्र त्योहार सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस त्योहार के मद्देनज़र पुलिस विभाग को राज्य भर में चर्चों के आसपास सुरक्षा के पुख़्ता प्रबंध करने चाहिएं। इसके इलावा क्रिसमस के मौके पर निकाली जाने वाली शोभा यात्राओं में भी सुरक्षा के पुख़्ता प्रबंध किये जाएँ।

Advertisements

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब में ईसाई भाईचारे के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया गया था, जिसके मद्देनज़र सुरक्षा के मज़बूत प्रबंध किये जाने ज़रुरी हैं। इसके इलावा उन्होंने बताया कि अमृतसर में घटे एक मामले से मसीह भाईचारे की भावनाओं को ठेस पहुँची थी। इस दौरान डी. जी. पी. ने मीटिंग के दौरान विश्वास दिलाया कि क्रिसमस के मौके पर चर्च की सुरक्षा को यकीनी बनाया जायेगा। ईसाई भाईचारे से सम्बन्धित सभी लम्बित पड़े मामलों का भी जल्दी निपटारा कर दिया जायेगा। इस मौके पर प्रोफ़ैसर इमानुअल नहर, जोहन कोटली, बलदेव रंधावा आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here