Monday, October 19, 2026
Home Chandigarh रेल मंत्री को मिले सांसद मनीष तिवारी, बलाचौर को रेल लिंक से...

रेल मंत्री को मिले सांसद मनीष तिवारी, बलाचौर को रेल लिंक से जोड़ने और रोपड़ रेलवे स्टेशन में सुधार की मांग की

चंडीगढ़/ रोपड़(द स्टैलर न्यूज़): श्री आनन्दपुर साहिब से लोक सभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने रेल मंत्री अश्वनी वैश्नव के साथ मुलाकात करके हलके में रेलवे से जुड़े सुधारों की माँग की है। जिनमें मुख्य तौर पर बलाचौर को रेलवे लिंक से जोड़ने और रोपड़ रेलवे स्टेशन में सुधार लाए जाने की माँगें शामिल रहीं। इस कड़ी में दिल्ली में रेल मंत्री के साथ मुलाकात के दौरान सांसद मनीष तिवारी ने शहीद भगत सिंह नगर ज़िले के सब -डिवीज़न बलाचौर को लेकर कहा कि आज़ादी के बाद से अब तक यह इलाका रेल लिंक के द्वारा देश के बाकी हिस्सों से जुड़ नहीं सका है। जिस पर तीन तरह से काम हो सकता है, पहला – गढ़शंकर से श्री आनन्दपुर साहिब तक रेल लिंक स्थापित किया जाये, जिस को लेकर रेलवे पहले ही सर्वे कर चुका है ; दूसरा – राहों से रोपड़ तक रेल लिंक का निर्माण और तीसरा राहों से समराला तक रेल लिंक का निर्माण, जिस का फिर से सर्वे हो चुका है और शायद ट्रैफ़िक की समस्या के कारण इसको रोका गया है।

Advertisements

इसी तरह, रोपड़ रेलवे स्टेशन की स्थिति में सुधार किये जाने पर ज़ोर देते हुए सांसद तिवारी ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण शहर है। यहाँ इंडियन इंस्टीट्यूट आफ टैकनॉलॉजी भी स्थित है और देश भर से विद्यार्थी यहाँ पढ़ने आते हैं। यह आसपास के गाँवों के लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण है। परन्तु मौजूदा समय में रोपड़ रेलवे स्टेशन पर सिर्फ़ एक ही प्लेटफार्म है, जिस कारण यात्रियों को गाड़ी में चढ़ने और उतरते समय पर काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। कई हादसे भी हो चुके हैं। यहाँ कई लम्बी दूरी की गाड़ीयां रुकने के बावजूद स्टेशन की हालत में सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने रेल मंत्री को कहा कि आपके मंत्रालय ने रेल दुर्घटनाओं को घटाने और यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि पर ज़ोर दिया है। ऐसे में रोपड़ रेलवे स्टेशन पर और प्लेटफार्म का निर्माण ज़रूरी है। इसी तरह, सांसद तिवारी ने कुराली रेलवे स्टेशन पर जन शताब्दी और हावड़ा मेल रेल गाड़ीयों को रोके जाने की माँग भी की है, जिसको लेकर इलाके के लोगों द्वारा लम्बे समय से माँग की जा रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here