Wednesday, October 21, 2026
Home National जीवन म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने बताए एड्स से बचने के उपाय

जीवन म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने बताए एड्स से बचने के उपाय

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। टौणीदेवी के बारी मंदिर में शनिवार को जीवन म्यूजिकल ग्रुप द्वारा  एड्स और एचआईवी पर एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। हिमाचल प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों को एड्स के कारणों और इससे बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर कलाकारों द्वारा बताया गया  कि एड्स जैसी लाइलाज बीमारी को केवल जागरुकता से ही रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि आम लोगों को जागरुक करने के लिए और विशेषकर एचआईवी संक्रमित एवं एड्स के संदिग्ध मरीजों को परामर्श देने के लिए आईसीटीसी यानि इंटीग्रेटड काउंसलिंग एंड टेस्टिंग सेंटरों की स्थापना की गई है। इन केंद्रों में गर्भवती महिलाओं को भी जांच के लिए जानकारी व परामर्श दिया जाता है, जिसके बाद स्वैच्छिक जांच का फार्म भरकर जांच की जाती है। यहां एचआईवी-एड्स के सभी संदिग्ध मामलों की जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है।

Advertisements

कार्यक्रम के दौरान जीवन म्यूजिकल ग्रुप हमीरपुर के लोक कलाकारों ने मोनिक सुमन, सोनी गिल,  जीवन,  शहंशाह, निखिल, रवि, सोनू,, मनी, पूजा, आदि कुलदीप और अन्य लोक कलाकारों ने गीत-संगीत और लघु नाटक के माध्यम से लोगों को जागरुक किया। ग्रामीणों ने जागरुकता कार्यक्रम के आयोजन के लिए एड्स कंट्रोल सोसाइटी, खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की टीम और जीवन म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों का धन्यवाद किया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here