Monday, November 2, 2026
Home Hoshiarpur मिलेट्स को अपने आहार में शामिल कर स्वस्थ रह सकते हैं लोग:...

मिलेट्स को अपने आहार में शामिल कर स्वस्थ रह सकते हैं लोग: डा. लखबीर सिंह

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कलस्टर सैंटर स्कूल बागपुर में आज मिलेट्स(मोटा अनाज), पाजीटिव फूड व योग के प्रति विद्यार्थियों को जागरुक करने के लिए जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. लखबीर सिंह व उनकी टीम की ओर से विशेष सैमीनार लगाया गया। इस सेमीनार में सरकारी एलीमेंट्री स्कूल बागपुर, सतौर, बसी मुदां, बसी कासो, जलालपुर व बसी मरुफ के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।  विद्यार्थियों व अध्यापकों को संबोधित करते हुए जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. लखबीर सिंह ने मिलेट्स जैसे बाजरा, ज्वार, रागी, स्वांग आदि के पोषण महत्व व स्वास्थ्य के लिए लाभकारी गुणों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाजरा कुपोषण और सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के लिए उत्कृष्ट अनाज है। उन्होंने सभी को बाजरा को अपने आहार में शामिल करने के लाभों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

Advertisements

उन्होंने कहा कि मिलेट्स प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, फाइबर एन्टीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। इस लिए सप्ताह में कम से कम दो दिन गेहूं के स्थान पर मिलेट्स को अपने आहार में शामिल करें। इस दौरान उन्होंने सभी को रोजाना सुबह व्यायाम करने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कसरत के साथ-साथ योग जैसे कि प्राणायाम को अपने जीवन का अहम हिस्सा बनाएं। इस दौरान विद्यार्थियों को स्वांग की खीर, मोटे अनाज के बिस्कुट, जूस व पाजीटिव फूड भी दिया गया। इस मौके पर हैड टीचर मंजीत कौर, रिंपल, सुखविंदर कौर, जसविंदर कौर, हरमीत कौर, सरिता देवी, नेहा शर्मा, रंजीत कौर के अलावा फूड सेफ्टी अधिकारी मुनीष सोढी, फूड सेफ्टी अधिकारी विवेक कुमार, परमजीत सिंह, नरेश कुमार, गुरविंदर सिंह भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here