भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पार्टी के पुतले फूंके और शहर मे ‘रोश मार्च’ निकाला

रूपनगर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-ध्रुव नारंग: भारतीय जनता पार्टी रूपनगर ने जिला अध्यक्ष अजयवीर सिंह लालपुरा के निर्देशो पर कांग्रेस पार्टी के झारखंड से राज्यसभा सदस्य धीरज साहू (सांसद) का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष जगदीश चंद्र काजला के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने बाजार से रोश मार्च निकाला और भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस पार्टी व इंडिया अलायंस के खिलाफ नारेबाजी की। बड़ी संख्या में भाजपा नेता बेला चौक पर एकत्र हुए और धीरज साहू व पूरे कांग्रेस नेतृत्व का पुतला फूंका।

Advertisements

इस अवसर पर काजला ने कहा कि प्रोग्राम जिला अध्यक्ष अजयवीर सिंह लालपुरा जी के निर्देशानुसार भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए किया ग्या है। उन्होंने कहा, ‘यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस सांसद के विभिन्न ठिकानों से इतनी बड़ी मात्रा में अवैध मुद्रा बरामद की गई।’ उन्होंने कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि आयकर विभाग द्वारा नोट गिनने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली तीन दर्जन मशीनें भी खराब हो गईं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए भ्रष्टाचार का इतिहास बहुत लंबा है, जिसकी शुरुआत 1975 के चुनाव घोटाले से होती है, जिसमें इंदिरा गांधी को कथित तौर पर दोषी पाया गया था, जब्की 1976 का तेल घोटाला, 1987 का बोफोर्स घोटाला, 2008 का 2जी घोटाला, राष्ट्रमंडल घोटाला, एंट्रिक्स देवास घोटाला, कोयला घोटाला, हेलीकॉप्टर घोटाले सहित कई घोटालों का दाग भी रहा है।

काजला ने कहा कि कोंग्रेस व अन्य का इंडिया अलायंस सवालों के घेरे में है और इस गठबंधन के नेताओं के पास न तो देश हित के लिए कोई विजन है और न ही उनकी नीयत साफ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ किसी न किसी तरह से सत्ता में आना है, चाहे इसके लिए उन्हें कुछ भी करना पड़े। उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार को इस सांसद की सीबीआई जांच करानी चाहिए ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस घटना से किसका संबंध है। उन्होंने आशंका जताई कि इस धन का इस्तेमाल आगामी लोकसभा चुनाव में किया जाना है। इस मौके पर युवा भाजपा नेता गिन्नी जॉली ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा और राष्ट्रपति से उक्त सांसद की सदस्यता तत्काल बर्खास्त करने की मांग की।

इस अवसर पर करणवीर सिंह गिन्नी जॉली, गगन गुप्ता, राकेश चोपड़ा, जीवत जैन, बृज मोहन भंडारी, टोनी वर्मा, सुनील कुंद्रा, सुखवीर सिंह, विजय सैनी, सुनील कुंद्रा, वैभव घई, लोकेश कुमार, दीपक मोदी, सतिंदर नागी, सुधीर शर्मा, जतिंदर धीमान, संजय प्रताप जैन, हिम सिंह, अश्वनी शर्मा, दर्शन वर्मा, अमित गुरु, राजन शर्मा, राजन शर्मा मौजूद थे। राजीव कृपलानी, सतीश वर्मा, मनीष आहूजा, चमन लाल वर्मा, अमित वर्मा, जसवीर कौर, जतिंदर कुमार शर्मा, सुखराम चौधरी, गुरिंदर सिंह गोगी आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं और समर्थकों ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here