Saturday, October 24, 2026
Home National भारतीय नौसेना ने विफल की मालवाहक जहाज को हाईजैक करने की कोशिश

भारतीय नौसेना ने विफल की मालवाहक जहाज को हाईजैक करने की कोशिश

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़), पलक। भारतीय नौसेना ने अरब सागर में मालवाहक जहाज को हाईजैक करने की कोशिश को विफल किया है। नौसेना के तरफ से कारवाई करते हुए एक सर्विलांस एयरक्राफ्ट और युद्धक जहाज को भेजा तथा लगातार जहाज की निगरानी की जा रही है। भारतीय नौसेना ने बताया कि माल्टा के मालवाहक जहाज पर 18 क्रू मेंबर तैनात हैं।

Advertisements

क्रू के सदस्यों ने यूकेएमटीओ पोर्टल पर एक संदेश भेजा था, जिसमें बताया गया था कि 6 अज्ञात लोग जहाज की तरफ बढ़ रहे हैं। इस सूचना पर नौसेना ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अपने सर्विलांस एयरक्राफ्ट को माल्टा के जहाज की मदद के लिए रवाना किया।  उन्होंने बताया कि कारवाई करते हुए अपने सर्विलांस एयरक्राफ्ट को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। नौसेना का जहाज लगातार हो रही मूवमैंट पर नज़र रख रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here