Wednesday, October 21, 2026
Home Latest शादी वाले घर में रेगुलेटर से गैस रिसाव के चलते लगी आग,...

शादी वाले घर में रेगुलेटर से गैस रिसाव के चलते लगी आग, 2 बच्चों सहित 7 घायल, 1 की मौत

उत्तर प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शादी वाले घर में रेगुलेटर से गैस रिसाव के चलते आग लगने का समाचार प्राप्त हुआ है। हादसे में 2 बच्चों सहित 7 लोग बुरी तरह झुलस गए। हादसे में झुलसे लोगों की पहचान अनीता मिश्र उम्र 48 वर्ष, सपना उम्र 42 वर्ष, अन्नपूर्णा उम्र 48 वर्ष, पिंकीं उम्र 40 वर्ष, शैली उम्र 22 वर्ष, पार्थ उम्र 7 वर्ष  और कार्तिक उम्र 2 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घर में गैस पर चाय बनाने के लिए दूध और बच्चों को नहलाने के लिए पानी गर्म किया जा रहा था, इसी बीच सिलिंडर के रेगुलेटर से गैस का रिसाव होने लगा।

Advertisements

जिसके चलते घर में आग लग गई। आग पर काबू पाए जाने तक 7 लोग आग में झुलस गए थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को उपचार के लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया। जहां देर रात 1 महिला की मौत हो गई फिलहाल बाकी लोगों का ईलाज़ अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद शादी वाले घर में मातम का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here