
कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़), गौरव मढ़िया। बुधवार को मंदिर धर्मसभा में विश्व हिन्दू परिषद ने अयोध्या से पूजित अक्षत कलश हैरिटेज सिटी कपूरथला शहर के मंदिरों में स्थापित करने हेतू वितरित किए गए।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला,पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद जालंधर विभाग के अध्यक्ष नरेश पंडित बताया कि विहिप ने आह्वान किया है कि आगामी 22 जनवरी को दूसरी दीपावली होगी जब रामजी 500 वर्षों के बाद भारत की स्वतंत्रता की अमृत बेला में अपने जन्म-स्थान पर लौटेंगे। प्राण-प्रतिष्ठा समारोह समस्त रामभक्तों को तो उसी दिन अयोध्या नहीं बुलाया जा सकता।इसको ध्यान में रखकर शहर भर के हिन्दू अपने मोहल्ले या गांव के मंदिरों को ही अयोध्या मानकर वहां एकत्र हों।

वहां की परंपरानुसार पूजा-पाठ,आराधना और अनुष्ठान करें।उन्होंने कहा कि विहिप कार्यकर्ताओं का लक्ष्य भारत के हर घर में पूजित अक्षत(हल्दी के साथ चावल के दाने)और राम मंदिर की एक तस्वीर पहुंचाना है।वे लोगों से अभिषेक के दिन दीये जलाने का भी आग्रह करेंगे।नरेश पंडित ने कहा कि विहिप कार्यकर्त्ता लोगों को अपने घरों पर दीये जलाने के लिए आमंत्रित करने का काम कर रहे है,क्योंकि भगवान राम भव्य मंदिर में वापस आ रहे हैं। हम चाहते हैं कि पूरे भारत में लोग उस दिन दिवाली मनाएं।उन्होंने बताया कि लोगों को अपने स्थानीय मंदिरों में इकट्ठा होना चाहिए,उन्हें सजाना चाहिए, दीये जलाने चाहिए और प्रार्थना करनी चाहिए।परिवारों को कम से कम 11 दीये जलाने के लिए भी कहा जाएगा,जिसे एक शुभ संख्या माना जाता है।
नरेश पंडित ने कहा परिवारों को अपने घरों और पड़ोस को दूसरी दिवाली से पहले साफ करने के लिए भी कहा जाएगा। इस अवसर पर विहिप के प्रधान राजकुमार अरोड़ा, जिला मंत्री राजू सूद,जिला उपप्रधान जोगिन्दर तलवाड़, जिला उपप्रधान मंगत राम भोला, जिला उपप्रधान ओमप्रकाश कटारिया, बजरंग दल के जिला परिषद् जीवन प्रकाश वालिया, जिला प्रभारी चंद्रमोहन भोला,जिला प्रभारी बावा पंडित,गौ सुरक्षा प्रमुख विजय ग्रोवर, गोविन्द राम, जिला उपप्रधान मोहित जस्सल, जिला उपप्रधान संदीप अग्रवाल, जिला उपप्रधान आनंद यादव, शहरी प्रधान चंदन शर्मा, राजीव टंडन, विजय यादव सहित सैंकड़ो राम भगत उपस्थित थे।












