Tuesday, October 27, 2026
Home Hoshiarpur बाबा विशंभर दास यूथ सेवावां क्लब डंडोह को जिलाधीश ने किया सम्मानित

बाबा विशंभर दास यूथ सेवावां क्लब डंडोह को जिलाधीश ने किया सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: राकेश भार्गव। सन्नी डढवाल की अध्यक्षता में कार्य कर रही बाबा विशंभर दास यूथ सेवावां क्लब डंडोह की बढ़िया सेवाओं को देखते हुए डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल द्वारा सम्मानित किया गया। नशे की समाप्ति के लिए कार्य कर रही इस संस्था को डिप्टी कमिश्नर द्वारा 40000 रुपए की नकद राशि भी प्रदान की गई।

Advertisements

श्रीमती मित्तल ने क्लब की सराहना करते हुए कहा कि जो संस्थाएं समाज सेवा में निरंतर कार्य कर रही हैं, प्रशासन भी उनकी हर मदद करने को तैयार है। इस मौके अन्य के अलावा रोहित कुमार, पुनीत, शवैत कुमार, साहिल, गोरा, रफी, बीनू, अमित, रिक्की, श्रेया, शिवम, रमन के साथ-साथ डायरेक्टर प्रीत कोहली भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here