Tuesday, October 27, 2026
Home Latest सोनिया, खड़गे व येचुरी ने श्री राम मंदिर उद्घाटन में न जाने...

सोनिया, खड़गे व येचुरी ने श्री राम मंदिर उद्घाटन में न जाने का फैसला लेकर भारतीय संस्कृति तथा आस्थाओं का किया अपमान: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण  सूद के द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि श्री राम मंदिर में राम लल्ला की मूर्ति की 20 जनवरी 2024 को हो रही प्राण प्रतिष्ठा  का भव्य कार्यक्रम अपने-आप में एक नया इतिहास रचेगा। इस अभूतपूर्व कार्यक्रम के साक्षी बनने के लिए पूरी दुनिया के भारतीय मूल के लोगों के साथ-साथ विदेशी भी आतुर है, क्योंकि श्री राम मंदिर की स्थापना के लिए लाखों हिंदू-सिखों को कुर्बानियां देकर आज हमें यह शुभ अवसर देखने  का मौका  प्रदान किया है। श्री राम के 14 वर्ष के वनवास के बाद जब वह अयोध्या वापस आए थे तो पूरे अयोध्या वासियों ने बड़ी धूमधाम से दीप जलाकर तथा खुशियां मना कर दीपावली मनाई थी, अब करीब 500 वर्ष बाद मंदिर बन रहा है तो पूरे विश्व में एक बड़ी दिवाली जैसा माहौल होगा।

Advertisements

भगवान श्री राम का चरित्र भारतीय संस्कृति तथा आस्था का प्रतीक है. सोनिया गांधी, खड़गे व  येचुरी  ने फजूल में बहाने बाजी करके इस कार्यक्रम में भाग ना  लेने  का फैसला करके भारतीय संस्कृति व आस्थाओं को अपमानित किया है, जिसे यह राष्ट्र कभी माफ नहीं करेगा। इस मौके पर विजय पठानिया, जिला महामंत्री सुरेश भाटिया बिट्टू, यशपाल शर्मा, राज कुमार,शाम  सुंदर शर्मा और सूरज आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here