Saturday, October 24, 2026
Home Himachal हिमाचल प्रदेश में बोलेरो गाड़ी खाई में गिरी, 5 की मौत

हिमाचल प्रदेश में बोलेरो गाड़ी खाई में गिरी, 5 की मौत

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़), पलक। हिमाचल प्रदेश में एक सड़क हादसा होने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस हादसे में 5 नौजवानों की मौत हो गई। जानकारी मुताबिक यह हादसा किन्नौर के शिरड़ी संपर्क मार्ग पर हुआ है। जहाँ एक बोलेरो कैंपर गाड़ी रिकांगपिओ से शिरड़ी संपर्क मार्ग से सांगला की तरफ जा रही थी और इसी दौरान गहरी खाई में जा गिरी। इससे गाड़ी चालक सहित चार अन्य लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा शुदारंग से करीब पांच-छह किलोमीटर आगे हुआ। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी पूरी तरह नुकसानी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जाँच करनी शुरू कर दी है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here