Thursday, October 29, 2026
Home Himachal हिमाचल विधानसभा चुनाव से ‘आप’ को झटका, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्री...

हिमाचल विधानसभा चुनाव से ‘आप’ को झटका, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्री भाजपा में शामिल

शिमला (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल विधानसभा चुनाव से पहले ही आम आदमी पार्टी को भाजपा ने बड़ा झटका दिया है। शुक्रवार देर रात आप के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, संगठन महामंत्री सतीश ठाकुर समेत तीन नेता बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल आम आदमी की पार्टी की बात करते हैं लेकिन दूसरी तरफ उन्ही लोगों की अनदेखी करते हैं, जिन्होंने पार्टी को प्रदेश में खड़ा किया। इसको लेकर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि हम जिन नेताओं को पार्टी से निकालने वाले थे, भाजपा ने उन्हें गले लगा लिया।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here