Tuesday, October 20, 2026
Home Himachal करोट में बनेगा राजीव गाँधी डे बोर्डिंग स्कूल: कै. रणजीत

करोट में बनेगा राजीव गाँधी डे बोर्डिंग स्कूल: कै. रणजीत

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करोट में वार्षिक परितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे मुख़ातिथि के रूप में सुजानपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक कै रणजीत सिंह ने शिरकत की। बच्चो द्वारा खूब रंगोरंग कार्यक्रम किए गए जिसके लिए विधायक ने अपने समाबोधन में बच्चो की बहुत प्रशंसा की। बच्चो के साथ साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य  को भी इस सुन्दर कार्यक्रम और  बच्चो द्वारा अच्छा अनुशासन बनाये रखने पर शुभकामनायें दी सुन्दर कार्यक्रम के लिए विधायक ने बच्चो को इनाम स्वरूप 15000 रु देने कि भी घोषणा की।

Advertisements

विधायक ने कहा कि बहुत जल्द राजीव गाँधी डे बोर्डिंग स्कूल का कार्य करोट में शुरू होगा, जिसके लिए भूमि का चयन भी हों गया है। कार्यक्रम के अंत में विधायक द्वारा बच्चो को पुरस्कार वितरित किए गए। जिसमे विधायक कै रणजीत सिंह के साथ, कांग्रेस नेता राजिंदर वर्मा, इंस्पेक्टर प्यार चंद विद्यालय के प्रधानाचार्य व अन्य अध्यापक गण व कांग्रेस के नेता गण व स्थानीय जनता उपस्थित रही। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here