Thursday, October 29, 2026
Home Himachal मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के सरकारी क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को ऊंचा...

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के सरकारी क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठने के प्रयास सराहनीय कदम: डा. पुष्पेंद्र

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गर्ल्स हमीरपुर के वार्षिक पारितोषिक समझ में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने शिरकत की इस अवसर पर पहुंचने पर प्रधानाचार्य पूनम चौहान व उनके स्टाफ ने टोपी शॉल और स्मृति चिन्ह देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इसके बाद सरस्वती वंदना के उपरांत कार्यक्रम की शुरुआत हुई जिसमें प्रिंसिपल महोदय ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट को पढ़ा। इस अवसर पर बोलते हुए डाक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि आज में कन्याओं के इस पाठशाला में पहुंचा हूं और आज बड़े वर्षों के बाद मेडिकल यूनिवर्सिटी से निकलने के बाद एक बार फिर महसूस हुआ की लड़कियां भगवान के द्वारा बनाया गया। इस धरती पर सबसे बेहतर और विकसित जीव है उन्होंने कहा के औरतें ही हैं जो हमारे भारत का भविष्य है औरतें ही हैं जो हमारे बच्चों को अच्छे संस्कार देती हैं। इसलिए इस समाज को आगे ले जाने और उसको सबके लिए सुरक्षित बनाने की जिम्मेदारी भी औरतों की ही है।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार में जब से ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखु ने मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाला है, उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में चाहे अमीर हो, चाहे गरीब हर एक के लिए एक जैसी शिक्षा देने के लिए बहुत सारे कदम उठाए हैं।

Advertisements

इसी के तहत उन्होंने हिमाचल प्रदेश के अंदर प्रत्येक सरकारी स्कूल में पहली कक्षा से अंग्रेजी मीडियम शुरू कर दिया है। साथ में ही उन्होंने सभी स्कूलों को अधिकार दिए कि वह अपनी मर्जी की यूनिफॉर्म बच्चों को लगा सकते हैं ताकि सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र कहीं से भी अपने को प्राइवेट संस्थानों से कमतर ना आंकें। डा. पुष्पेंद्र वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी डे बोर्डिंग जैसे वर्ल्ड क्लास स्कूलों की स्थापना की शुरुआत कर दी है ताकि प्रदेश के प्रत्येक बच्चे को सरकारी स्कूल में मुफ्त शिक्षा मिले और जनता का विश्वास सरकारी स्कूलों पर ज्यादा से ज्यादा बड़े। उनके बहुत सारे ऐसे शिक्षा के क्षेत्र में उठाए गए कदम जिनका आज देश में बैठी केंद्र सरकार भी अनुसरण कर रही है, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने गरीब विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के हेतु 20 लाख रुपए का ऋण केवल एक प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध करवाने की स्कीम पिछले 1 साल से प्रदेश में शुरू कर रखी है ,उसी का अनुसरण करते हुए केंद्र में बैठी मोदी सरकार ने भी अब 10 लाख का ऋण ऐसे बच्चों के लिए घोषित किया है। एक बात तय है की मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने शिक्षा के क्षेत्र में कड़े फैसले लिए जिनमें से जिन स्कूलों में नाम मात्र के छात्र थे, उनको बंद करके दिखाया।

पिछले 1 साल के अंदर करीब 3000 भर्तीयां नए शिक्षकों की प्राइमरी, हाई और सेकेंडरी के स्तर पर की जा चुकी हैं। इसके अलावा और 3000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया की अगली शुरुआत भी हो चुकी है l शिक्षा के स्तर को बढ़ाने और प्रदेश की जनता का विश्वास सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा पिछले करीब दो वर्षों के अंदर किए गए सभी प्रयास काबिले तारीफ हैं। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तेजनाथ तेज, रतन चंद डोगरा, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष देवीदास शहंशाह, स्वतंत्रता सेनानी संघ के प्रदेश अध्यक्ष पुरुषोत्तम कालिया, कौशल विकास निगम की डायरेक्टर निशा कटोच ,जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश रानी, नगर परिषद अध्यक्ष मनोज मिन्हास पार्षद राजकुमार ,वरिष्ठ कांग्रेस नेता रंजीत धीमान, विवेक कटोच, मनोहर लाल कांगो, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सेवा दल हमीरपुर सुनील कौशल, सुप्रभात क्लब के अध्यक्ष रामलाल भारद्वाज, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी कुमार, दिवस ठाकुर रोहित कुमार, सुमित ठाकुर ,रवि पटियाल उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here