
अमृतसर (द स्टैलर न्यूज़): 22 जनवरी जब भगवान श्रीराम की राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होगी वह दिन पूरे भारत के साथ पूरे विश्व में दीपावली के रूप में मनाया जाएगा। जहां-जहां राम भक्त, सनातनी हिंदू समाज बैठा है या भारत माता से प्यार करने वाले बैठे हैं वे सब दीपमाला करेंगे, कीर्तन करेंगे, मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा का प्रसारण विभिन्न चैनलों द्वारा टीवी चैनलों पर देखेंगे। भारत में तो हर शहर, हर गांव में लोग उस दिन दोपहर 11 से 2 बजे तक प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम देखने के लिए मंदिरों या सार्वजनिक स्थानों पर इकट्ठा हो रहे हैं।

सरकार यह बताए कि अगर स्कूल-कालेज, दफ्तर सब खुले रहेंगे तो फिर पांच सौ वर्ष के संघर्ष के पश्चात मिल रही यह दीपावली कैसे मनाई जा सकती है। पंजाब सरकार को उत्तरप्रदेश सरकार की तरह 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित करना चाहिएए। वेसे तो प्रधानमंत्री मोदी जी की ओर से भारत सरकार की से पूरे देश में राष्ट्रीय अवकाश घोषित कर देना चाहिए, अन्यथा बहिुत से लोग ड्यूटी पर रहेंगे और वे इस त्याग तपस्या से प्राप्त सफलता का महोत्सव देख नहीं पाएंगे, न उसमें भाग ले सकेंगे।












