Saturday, October 24, 2026
Home Latest गोल्डी कमालपुर कांग्रेस सेवादल के शहरी अध्यक्ष नियुक्त

गोल्डी कमालपुर कांग्रेस सेवादल के शहरी अध्यक्ष नियुक्त

Goldy-Kamalpur-appointed-city-president-Congress-Sewa-Dal-Hoshiarpur-Punjab.jpg

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश कनवीनर एडवोकेट पंकज कृपाल एवं जिला प्रधान भुल्ला राणा ने होशियारपुर के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी करते हुए आकाश कुमार (गोल्डी कमालपुर) को होशियारपुर का शहरी प्रधान नियुक्त किया है। जिसका गोल्डी के साथ जुड़े उसके समर्थकों एवं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह पाया जा रहा है।

Advertisements

अपनी नियुक्ति पर द स्टैलर न्यूज़ के साथ बातचीत में गोल्डी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सेवा दल मुख्य भूमिका अदा करेगा और अधिक से अधिक लोगों खासकर युवाओं को पार्टी के साथ जोडऩा ही उनका लक्ष्य रहेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेवा दल पार्टी का अहम अंग है और उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वह उसे पूरी मेहनत के साथ निभाएंगे। उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए पार्टी हाईकमान एवं पंकज कृपाल तथा भुल्ला राणा का धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here