महात्मा गांधी के आदर्श एवं सिद्धांत आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैः हरीश आनंद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर उन्हें नमन एवं श्रद्धांजलि भेंट करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हरीश आनंद ने कहा कि महात्मा गांधी के सिद्धांत एवं आदर्श आज भी भारतीयों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी द्वारा देश हित में किए गए कार्यों एवं आनंदोलनों के चलते ही आंग्रेज भारत छोड़ने को विवश हो गए थे। हरीश आनंद ने कहा कि बड़े दुख की बात है कि देश के नायक को आज नौजवान पीढ़ी भूलती जा रही है तथा सरकारें भी महात्मा गांधी के नाम को अपने स्वार्थ के लिए इस्तेमाल कर रही हैं, जोकि बहुत ही दुख की बात है। जबकि देश के महान सपूत के हर दिन को राष्ट्रीय पर्व की तरह बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के साम्राज्य की नींव हिलाने के लिए देश के कोने-कोने व विदेशों में भी एक क्रांति की लौ रोशन की थी। जिसकी बदौलत आज हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि एसे राष्ट्र नायक को को वह शतशत नमन करते हैं।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here