Saturday, October 24, 2026
Home Hoshiarpur सी.ए.ए. का विरोध करने वालों की तरफ से जबरन बाजार बंद करवाने...

सी.ए.ए. का विरोध करने वालों की तरफ से जबरन बाजार बंद करवाने का सांपला ने जताया विरोध

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। 25 जनवरी को जबरन बंद करवाने वाले पहले यह तो बताएं कि बंद करवाने की वजह वाजिब भी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व पंजाब प्रधान विजय सांपला ने प्रेस को जारी प्रैस विज्ञप्ति द्वारा कहा कि जो लोग कल पंजाब बंद की मांग कर रहे हैं पहले यह तो बताएं कि वह कल बंद किस वजह से करवा कर रहे हैं क्या उन्हें इन मुद्दों के संबंधी पूरी जानकारी भी है। मुद्दा चाहे सी.ए.ए. का हो या अन्य, अधूरी जानकारी लेकर सडक़ों पर बाजार बंद करवाने के लिए उतरना पूरी तरह से गैर संवैधानिक है।

Advertisements

अपने राजनीतिक फायदे के चलते कुछ लोग देश के युवा वर्ग को गुमराह कर रहे हैं। जिसके चलते युवा आज उनके हाथों की कठपुतली बन कर अपना एवं देश का समय व्यर्थ के कामों में ज़ाया कर रहे हैं अगर इनसे पूछा जाए कि बंद करवाने जाने की वजह क्या है तो किसी को भी नहीं पता होगी उन्होंने इन सभी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से निवेदन किया कि पहले इसके बारे में पूरी जानकारी लें फिर सोचे कि क्या उनका पंजाब बंद करवाना करवाना जायज है या नाजायज।

सभी को अपने विचार और मांगे रखने की आज़ादी है किसी भी मुद्दे पर शांतिपूर्वक धरना-प्रदर्शन करने में किसी को एतराज़ नही परंतु लोगो की दुकानें बंद करवा लोगों की रोजी रोटी छीनना कहां तक जायज है। शहर के व्यपारियों व दुकानदारों को भी व्यवसाय करने का अधिकार है। कल के बंद को रोकने के लिए प्रशासन के भी पूरी जिम्मेवारी है कुछ प्रशासनिक अधिकारी अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए अपने कर्तव्य से पीछे ना हटे वह भी अपनी ड्यूटी पूरी तन देही से निभाए तथा व्यापारियों को एवं आम जनता को कोई समस्या ना आने दे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here