Monday, October 26, 2026
Home Hoshiarpur नंगल शहीदां टोल प्लाजा पर एक कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर,...

नंगल शहीदां टोल प्लाजा पर एक कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, एक घायल, कार चालक फरार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अरविंद शर्मा। होशियारपुर के नंगल शहीदां टोल प्लाजा के समीप कार ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल के सवार गिर गए, जिससे पीछे बैठी नीना की टांग में गंभीर चोट आई जबकि मोटरसाइकिल चालक जसविंदर सिंह भिंदा को मामूली चोट आई। गनीमत रही कि इनके साथ एक बच्चा भी था जो बाल-बाल बच गया।

Advertisements

जानकारी के अनुसार जसविंदर सिंह भिंदा, नीना तथा एक छोटा बच्चा जोकि मेघोवाल दोआबा से टांडा जा रहे थे जब वह नंगल शहीदां टोल प्लाजा के नजदीक पहुंचे तो पीछे कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे उपरांत कार चालक मौके से फरार हो गया। टोल प्लाजा कर्मियों व मौके पर इक्ट्ठा हुए लोगों ने एम्बुलैंस मंगवाकर घायल नीना को अस्पताल भेजा। लोगों ने इस संबंधी पुलिस को सूचना दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here